फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two groups pulled out swords in rival

रंजिश के चलते दो गुटीं में चली तलवारें

Mon, 21 Oct 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
two groups pulled out swords in rival
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित ईडब्ल्यूएस न्यू कालोनी सरकारी स्कूल के पास रविवार देर रात उस समय हंगामा हो गया जब दो गुटों में तलवारें चलने लगीं। इतना ही नहीं वहां पर खड़ी तीन कारों के शीशे भी तोड़े गए। वारदात में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को जीएमसीएच-16 और दूसरे को पीजीआई में भर्ती करवाया। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। फिलहाल मलोया थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वारदात रविवार देर रात करीब 11 बजे की है। डड्डूमाजरा निवासी दो गुटों की आपस में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके चलते रविवार देर रात एक गुट ने दूसरे गुट पर तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। साथी सरकारी स्कूल के पास खड़ी तीन कारों के शीशे को भी तोड़ दिया गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस एरिया के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed