फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two get life imprisonment in murder case, third absconding

Chandigarh News: हत्या के मामले में दो को उम्रकैद, तीसरा फरार

Wed, 20 Nov 2024 03:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Two get life imprisonment in murder case, third absconding
चंडीगढ़। जिला अदालत ने मंगलवार को वर्ष 2018 में 26 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में दो दोषी युवकों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपियों को हत्या की धारा में उम्रकैद और हत्या के प्रयास की धारा में सात वर्ष की सजा सुनाई है। आरोपियों की पहचान धनास के जिंदर उर्फ अजय और सेक्टर-52 के गुलशन उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे आरोपी मटोर के राहुल उर्फ मटोरिया की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन

ये वारदात सितंबर 2018 में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास में हुई थी। जब धनास के कुलदीप उर्फ लव कुश ने उनके घर के सामने पेशाब कर रहे कुछ युवक को रोकने की कोशिश की थी। इतने में आरोपियों ने उसके साथ बहस करना और गाली-गलौज शुरू कर दी, जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। यह देख कुलदीप का दोस्त विजय उसे बचाने के लिए आया परंतु उसके भी कई घाव हो गए। इस हमले के बाद कुलदीप की मौत हो गई और विजय के कई गंभीर चोट आई। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article