Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two gangsters who were extorting Rs 1500 per month from laborers have been apprehended.

Chandigarh News: लेबर से 1500 रुपये प्रति माह वसूलने वाले दो गैंगस्टर काबू

Mon, 22 Dec 2025 08:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Two gangsters who were extorting Rs 1500 per month from laborers have been apprehended.
बठिंडा। जिले की रामामंडी रिफाइनरी के बाहर लेबर का काम करने वाले युवकों से 1500 रुपये प्रति माह गुंडा टैक्स वसूलने वाले दो गैंगस्टर लवदीप सिंह और संदीप भल्ला को थाना रामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित लेबर बूटा पुत्र बंता सिंह और उनके साथी युवकों ने मीडिया को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने संदीप भल्ला, लवदीप सिंह और तीसरे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अर्शदीप सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस मामले पर बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि लेबरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और गुंडा टैक्स वसूलने वाले गिरोह पर लगाम लगाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed