फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two friends died in a road accident in Panipat

लांग ड्राइव पर निकले थे दिल्ली के चार दोस्त, कार का टायर फटा, दो की मौत, दो घायल

Mon, 28 Oct 2019 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Oct 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Two friends died in a road accident in Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पानीपत फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ से आ रही कार का अचानक टायर फट गया। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर 30 फुट दूर दूसरी लेन में पहुंच गई और करनाल की तरफ से आ रही दूसरी कार से टकराकर पलट गई। पलटने वाली कार में चार युवक थे, इनमें से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


इसमें कार सवार चारों युवक दोस्त है और दिल्ली से दिवाली के पर्व पर लांग ड्राइव पर निकले थे। हादसे में दूसरी कार का चालक भी घायल हुआ है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अमृतेश्वर (21) पुत्र रवि नूर सिंह निवासी नारायणा, नई दिल्ली ने बताया कि दीपावली की रात 12.30 बजे वह और उसके तीन दोस्त नीलांश कालडा (19) पुत्र नवीन कालडा निवासी नारायणा, रीतिक तनवर (20) पुत्र मुकेश कुमार तनवर निवासी नारायणा और यशा निवासी मोतीनगर, नई दिल्ली सब मिलकर दिवाली के अवसर पर लांग ड्राइवर करने के लिए घर से साढ़े 12 बजे निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह पूरी रात नाइट आउट करने के बाद सुबह पांच बजे मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर पहुंचे और करीब साढे छह बजे वहां से खाना खाकर निकले। सभी दोस्तों ने फैसला किया कि पानीपत टोल से घूमकर वापस घर जाएंगे। उसके बाद पानीपत टोल के लिए निकले और जब वह पानीपत लालबत्ती फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो अमृत को आभास हुआ कि गाड़ी के किसी पहिये में हवा की कमी है। 

उसके तुरंत बाद ही गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर दिल्ली- चंडीगढ लेन से चंडीगढ़-दिल्ली लेन में जाकर दूसरी कार से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार निलांश व रीतिक की मौके पर ही मौत हो गई। कार रीतिक चला रहा था, जबकि निलांश उसके ठीक पीछे बैठा था। जबकि अमृतेश्वर व यश गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सवार ओंकार निवासी करनाल को भी चोट आई है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में दाखिल कराया गया है।

परिवार में इकलौता चिराग था नीलांश, अगले माह थी बड़ी बहन की शादी
जानकारी देते हुए नीलांश के पिता नवीन ने बताया कि उसकी बेटी की अगले माह में शादी थी। उसके दो बच्चे है, जिनमें वह छोटा था। वह घर पर दोस्त के घर जा रहा हूं कहकर निकला था। उसके बाद उसने कहा था कि वह घूमने के लिए जा रहे है। रात साढे 12 बजे के बाद उससे संपर्क नहीं हुआ लेकिन सुबह उनके पास फोन आया और घटना की सूचना दी। जब वह पानीपत पहुंचे तो डॉक्टर ने बेटे को मृत बताया। 

तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था कार चालक रीतिक

घायल अमृत ने बताया कि रीतिक परिवार में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता सीमेंट व कोर्सेंट का काम करते है। उसने बताया कि गाड़ी उसकी थी और सोमवार को घर से ही रीतिक गाड़ी चला रहा था और वह उसकी साइड में बैठा हुआ था। अमृत के पीछे नीलांश व उसके पीछे यश बैठा हुआ था।  जब हादसा हुआ तो रीतिक व उसके पीछे बैठे नीलांश को गंभीर चोट आई, जब वह सामान्य अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बहन की ससुराल जा रहा था करनाल निवासी ओमकार
पुलिस को दी शिकातय में संजीव रोहिल्ला पुत्र धर्मसिह रोहिल्ला निवासी करनाल ने बताया कि सोमवार को उनका लड़का ओमकार अपनी गाड़ी से बहन नेहा की ससुराल नया गांव जिला झज्जर जा रहा था। उन्हें सुबह आठ बजे सूचना मिली कि ओमकार को सड़क हादसे में गंभीर चोट आई है। 

परिजन तुरंत सरकारी अस्पताल पानीपत पहुंचे और ओमकार से बातचीत हुई। ओमकार ने बताया कि जब वह सुबह 7.30 बजे लाल बती चौक के ऊपर पुल पर पहुंचा तो दिल्ली की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने डिवाइडर तोड़कर चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर आ गया और कार में टक्कर मार दी। 

सुबह करीब साढे़ सात बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे में दिल्ली कार सवार चार युवकों में से दो की मौत हो गई है, व दो घायल है। -मोहन लाल, एसएचओ, शहर थाना।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed