{"_id":"626c05055998680597331c38","slug":"two-employees-working-in-canal-project-died-due-to-drowning-in-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में हादसा: नहर परियोजना में काम करने वाले दो मुलाजिमों की डूबने से मौत, कंपनी देगी 10-10 लाख रुपये का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर में हादसा: नहर परियोजना में काम करने वाले दो मुलाजिमों की डूबने से मौत, कंपनी देगी 10-10 लाख रुपये का मुआवजा
Fri, 29 Apr 2022 09:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:10 PM IST
सार
कंपनी के मैनेजिंग चेयरपर्सन जसवंत सिंह थिंद भी पहुंचे। उन्होंने लोगों के रोष को देखते हुए इस मामले में पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा व पीड़ित परिवार के लिए आजीवन 7 हजार रुपये की पेंशन देने का समझौता किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के थाना काहनूवान के अधीन गांव मल्लियां के पास नहर परियोजना में काम करने वाले दो मुलाजिमों की शुक्रवार को पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्री ट्रैक कंपनी अपरबारी दोआब नहर की कसूर ब्रांच पर गांव मल्लियां के पास एक मिनी हाइडल प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही है। निर्माण कार्य में गांव सोहल थाना धारीवाल के रवि (बबलू) पुत्र सरदारी लाल व मनजिंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी धारीवाल कलानौर बतौर ऑपरेटर और हेल्पर का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह अचानक रवि का पैर फिसल गया और वह प्रोजेक्ट के नजदीक पानी के गहरे तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मनजिंदर सिंह ने भी छलांग लगा दी लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासी व मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उनकी उपस्थिति में पुलिस ने दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकाले। मौके पर मौजूद पारिवारिक सदस्यों व क्षेत्र के लोगों ने कहा कि दोनों की मौत निर्माण कंपनी के गैर जिम्मेदार रवैये व सुरक्षा नियमों में की गई अनदेखी के कारण हुई है। इसके रोष स्वरूप पीड़ित परिवार व क्षेत्र के लोगों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इसके तुरंत बाद कंपनी के मैनेजिंग चेयरपर्सन जसवंत सिंह थिंद भी पहुंचे। उन्होंने लोगों के रोष को देखते हुए इस मामले में पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा व पीड़ित परिवार के लिए आजीवन 7 हजार रुपये की पेंशन देने का समझौता किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क, सरपंच गुरमुख सिंह व किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि यह बहुत ही दुखद हादसा है। पंजाब सरकार व विभाग को ऐसे प्रोजेक्ट का निर्माण करते समय खामियों को दूर करना चाहिए ताकि आगे से ऐसा हादसा न हो और कीमती जानें बच सके।