फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two dead due to Corona virus in Chandigarh, 168 new patients found

त्योहार की खुमारी पड़ी भारी, चंडीगढ़ में 168, पंचकूला में 24 और मोहाली में 88 पॉजिटिव मिले

Mon, 16 Nov 2020 02:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two dead due to Corona virus in Chandigarh, 168 new patients found
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

बीते 48 घंटे (शनिवार और रविवार) को शहर में जहां कोरोना के 168 नए मामले सामने आए वहीं, दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। बता दें कि शहर में चंद दिनों पहले तक संक्रमण की चेन काफी कमजोर पड़ गई थी और एक दिन में 50 से 60 पॉजिटिव मरीज ही सामने आ रहे थे लेकिन त्योहार की खुमारी और संक्रमण से बचाव संबंधी मानकों की अनदेखी के कारण धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काफी चिंतित हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर अब भी लोगों ने लापरवाही बंद नहीं की तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। क्योंकि ठंड के साथ ही संक्रमण बढ़ने का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और खुद को संक्रमण से बचाने के लिए मानकों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सेक्टर-41 निवासी 67 वर्षीय वृद्ध और खुड्डा लाहौर निवासी 53 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। दोनों मरीज कोरोना के साथ कई अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे और दोनों का इलाज पीजीआई में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, बीते 48 घंटे में पॉजिटिव मिले मरीजों में सेक्टर-7 के 8, सेक्टर-26 के 12 , सेक्टर-19 के 9, सेक्टर-35 के 5 और मनीमाजरा के सबसे अधिक 12 लोग शामिल हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 95 और महिलाओं की संख्या 73 है। वहीं कोरोना को मात देने वाले 87 मरीजों रविवार को छुट्टी दे दी गई।

मोहाली : कोरोना से एक की मौत, 88 नए मामले

मोहाली में कोरोना महामारी का संकट लगातार जारी है। रविवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 254 पर पहुंच गया है। जबकि 88 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 83 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी जीती है। 
 
इस दौरान बनूड़ में दो, डेराबस्सी में दो, ढकोली में सात, घडुआ में पांच, खरड़ में दस, कुराली में दो, लालड़ू में तीन और मोहाली में सबसे ज्यादा 57 कोरोना के केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 13574 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 13320 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक हजार मरीज अभी सक्रिय हैं।

पंचकूला : 24 कोरोना संक्रमित मिले
पंचकूला में रविवार को संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऐसे केस भी शामिल हैं जो शनिवार को ट्रेस किए गए थे। रविवार को 19 मामलों की पुष्टि की गई जबकि अन्य पांच मामले शनिवार को ट्रेस किए गए थे। रिकवरी रेट अब 92.7 फीसदी पहुंच गया है।

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीपावली पर भी सैंपलिंग की। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 117 मौतें हो चुकी हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में रिकवरी रेट घटकर 92.7 फीसदी पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में संक्रमितों की संख्या कम हो चुकी है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि एमडीसी-4 में एक, एमडीसी-5 में सात, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-11 में तीन, सेक्टर-12 में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-18 में एख, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-21 में एक, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-7 में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed