फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two days left for application in PhD admission, PU did not clarify the data of reserved seats

Chandigarh News: पीएचडी दाखिले में आवेदन के दो दिन शेष, पीयू ने आरक्षित सीटों का डाटा नहीं किया स्पष्ट

Thu, 24 Aug 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two days left for application in PhD admission, PU did not clarify the data of reserved seats
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर दफ्तर के बाहर अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से पीएचडी आरक्षण को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बारिश में भी छात्र धरने पर बैठने को मजबूर हैं। पीयू प्रशासन को सभी विभागों ने पीएचडी की सीटों और आरक्षित सीटों का डाटा भेज दिया है, लेकिन पीयू ने अब तक फैसले को लेकर छात्रों को लिखित में नहीं दिया है, इसलिए छात्र धरने पर बैठे हैं। वहीं, पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए भी सिर्फ दो दिन बचे हैं, 25 अगस्त को आखिरी दिन है। इसलिए छात्रों की मांग है कि तारीख को भी आगे बढ़ाया जाए।पीयू में वीसी दफ्तर के बाहर चल रहे पीएचडी में सीटों के आरक्षण को लेकर धरने को बुधवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस ने हटाने की कोशिश की। इस दौरान छात्रों की ओर से पीयू सिक्योरिटी और डीएसडब्ल्यू को बुलाया गया। मौके पर डीएसडब्ल्यू ने पुलिस को आश्वासन दिया कि छात्रों की पीयू प्रशासन के साथ बातचीत चल रही है। इसे वीरवार तक हल करवा लिया जाएगा। पुलिस का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को चलते धरना उठवाने के निर्देश हैं। पीयू प्रशासन की ओर से पीएचडी में सभी कैटेगरी को आरक्षण देने के मसले में प्रो. रतनलाल को लीगल एक्सपर्ट के तौर पर रखा है। वहीं, कमेटी में डीसएडब्ल्यू और एससी-एसटी सेल के को-ऑर्डिनेटर को भी शामिल किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छात्रों को वीरवार तक लिखित में पीएचडी आरक्षण का पत्र दे दिया जाएगा। वहीं, छात्रों की मांग है कि एक दिन में छात्र पीएचडी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, इसलिए तारीख को बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed