फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two day training of 90 MLAs of Haryana starts from today

हरियाणाः 90 विधायक आज से लेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण, ओम बिड़ला करेंगे कार्यक्रम का समापन

Tue, 21 Jan 2020 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jan 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two day training of 90 MLAs of Haryana starts from today
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा के वर्तमान सभी 90 सदस्य संसदीय कार्यप्रणाली को जानेंगे। 21 व 22 जनवरी को हरियाणा विधानसभा के सभागार में विधायकों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 21 जनवरी 2020 को कार्यक्रम के तहत पहले सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सदन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, लोकसभा सचिवालय के अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भूमिका भाषण देंगे। इसी दिन लोकसभा सचिवालय के निदेशक विनय कुमार मोहन दूसरे सत्र के दौरान ‘लेजिस्लेटिव बिजनेस : गवर्नमेंट एंड प्राइवेट मेंबर्स बिजनेस’ विषय पर बोलेंगे। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन


22 जनवरी को दूसरे दिन तीसरे सत्र के दौरान लोकसभा सचिवालय के निदेशक जया कुमार टी. और पुलिन बी. भूटिया संसदीय प्रश्न, शून्यकाल, संसद या विधानसभा में राष्ट्रपति या राज्यपाल के अभिभाषण और समिति प्रणाली पर चर्चा के महत्व विषय के बारे में बताएंगे। इसी सत्र में निदेशक, लोकसभा सचिवालय विनय मोहन भी बजट प्रक्रिया पर भाषण देंगे। चौथे और आखिरी सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सदन में अपने विचार रखेंगे। बिड़ला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed