फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Congress MLAs cross the floor during Punjab Assembly session

पंजाब विधानसभा सत्र: कांग्रेस के दो विधायकों ने किया फ्लोर क्रॉस, अब अयोग्य करार देने का प्रस्ताव पेश

Thu, 29 Sep 2022 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Sep 2022 08:46 PM IST
सार

संसदीय मामलों के मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने प्रस्ताव रखा कि दोनों सदस्यों अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विक्रम चौधरी को अयोग्य करार दिया जाए। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए स्पीकर ने कहा कि इस पर चेयर फैसला लेगी। इससे पहले स्पीकर ने कहा कि जो सदन के नियम हैं, उन्हें तोड़ने पर कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
Two Congress MLAs cross the floor during Punjab Assembly session
पंजाब विधानसभा में बोलते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को सदन में फ्लोर क्रॉस कर गए कांग्रेस के दो विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के आसार हैं। कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विक्रम चौधरी ने फ्लोर क्रॉस किया था। इस पर संसदीय मामलों के मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने उन्हें अयोग्य करार देने का प्रस्ताव पेश किया। अब स्पीकर इस प्रस्ताव पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन


सदन में दूसरे दिन जब कांग्रेस के सदस्य वेल में खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे, तभी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विक्रम चौधरी दबे पांव फ्लोर के एक छोर से मार्शल को चकमा देकर आगे निकलने की कोशिश करते दिखाई दिए तो मार्शल ने तुरंत ही अपने सुरक्षा घेरा तंग करते हुए दोनों विधायकों के प्रयास को विफल कर दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी दोनों विधायकों की इस हरकत को देख लिया और फ्लोर क्रॉस करने वाले सदस्यों के नाम के साथ चेयर के समक्ष प्रस्ताव पेश करने को कहा। इस पर संसदीय मामलों के मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने प्रस्ताव रखा कि दोनों सदस्यों अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विक्रम चौधरी को अयोग्य करार दिया जाए। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए स्पीकर ने कहा कि इस पर चेयर फैसला लेगी। इससे पहले स्पीकर ने कहा कि जो सदन के नियम हैं, उन्हें तोड़ने पर कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed