फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two childrens died after eating khichadi in ludhiana of punjab

पंजाबः लुधियाना में खिचड़ी खाने से दो बच्चों की जान गई, बर्तन खोलेगा मौत का राज

Mon, 28 May 2018 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 28 May 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
two childrens died after eating khichadi in ludhiana of punjab
लुधियाना में दो बच्चों की जान गई
पंजाब के लुधियाना में खिचड़ी खाने से दो बच्चों की जान चली गई। अब बर्तन उनकी मौत का राज खोलेगा, जांच चल रही है। भाई रणधीर सिंह नगर के पास स्थित गांव सुनेत में यह घटना हुई। परिवार के पांच लोग डीएमसी अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने खिचड़ी वाले बर्तन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के जिला छपरा स्थित गांव फरवां मगरपाल के रहने वाले अरुण कुमार उर्फ उस्ताद की भाई रणधीर सिंह नगर गांव सनेत के पास ही फास्टफूड की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार दोपहर को उसकी पत्नी पिंकू ने पूरे परिवार के लिए खिचड़ी बनाई थी। रात को पांचों बच्चे खाकर सो गए और अरुण ने देर से खिचड़ी खाई।
विज्ञापन


देर रात 12 बजे के बाद अचानक सभी की हालत खराब होने लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां दो साल अभय की मौत हो गई। परिजनों ने शव लेकर उसे शनिवार को दफना दिया। कुछ समय बाद डाक्टरों ने सभी की हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां रविवार की सुबह पांच साल के आर्यन ने भी दम तोड़ दिया। दूसरे बच्चे की मौत के बाद पुलिस को सूचना मिली। वहीं सचिन (12), शशि (10) और सन्नी (7) और उनके मां-बाप की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसीपी पश्चिमी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने खिचड़ी के बर्तन कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed