{"_id":"5dfba1c58ebc3e87f2539699","slug":"two-children-going-to-school-with-mother-kidnapped-in-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ स्कूल जा रहे दो बच्चों को इनोवा में किया अगवा, इस वजह से पिता ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ स्कूल जा रहे दो बच्चों को इनोवा में किया अगवा, इस वजह से पिता ने की वारदात
Fri, 20 Dec 2019 12:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुराना शाला अधीन लमीन नंगल में सुबह एक इनोवा कार सवारों ने मां के साथ स्कूल जा रहे दो बच्चों को अगवा कर लिया गया। जिसके चलते पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान छेड़ दिया गया। हालांकि बच्चों को अगवा करने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्चों का पिता निकला। खबर लिखे जाने तक एसएसपी ने बताया कि बच्चों को ट्रेस कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनके वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में संदीप कौर पत्नी मलकीत सिंह ने बताया कि उसका अपने पति मलकीत सिंह निवासी रमदास व ससुराल परिवार के साथ झगड़ा चल रहा है। इसके कारण वह अपने ननिहाल गांव नंगल लमीन में अपने नाना शीश के पास रहती है। गुरुवार सुबह वह अपनी मोपेड पर बेटे मनजीत सिंह व मनबीर सिंह को कस्बा नवाशाला के एक निजी स्कूल छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन
संदीप कौर के अनुसार इसी दौरान गांव के बाहर एक इनोवा गाड़ी में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया और जबरन दोनों बच्चों को गाड़ी में डालकर साथ ले गए। जिसके चलते एक व्यक्ति ने इनोवा सवारों का पीछा भी किया लेकिन लोगों ने उसे धमकाया कि अगर उनका पीछा किया तो गोली मार देंगे। जिसके चलते वह भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के तुरंत बाद हरकत में आ गई और चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर दी गई। उन्होंने बताया कि देर शाम को दोनों बच्चों को ट्रेस कर रिकवर कर लिया गया है। जिसे उसके पिता मंजीत ने ही अगवा किया था। दोनों के वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा है। संदीप कौर के बयान लिए जा रहे हैं, जिससे मामला साफ होगा। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।