फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two caretakers clashed in a cafe near Siswan Dam, one escaped after killing

Chandigarh News: सिसवां डैम के पास कैफे में दो केयरटेकर भिड़े, हत्या कर एक फरार

Thu, 03 Aug 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two caretakers clashed in a cafe near Siswan Dam, one escaped after killing
नयागांव। सिसवां डैम के पास ब्लैकहोल कैफे की देखभाल के लिए रखे दो केयरटेकर में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक केयरटेकर ने दूसरे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मनीश कैफे के मालिक की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। मुल्लांपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संजय उर्फ मामू (उम्र करीब 50 साल) के रूप में हुई है जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारी और कैफे मालिक अभी इस मामले में कुछ नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ब्लैक होल कैफे के मालिक मानव ने बताया कि संजय उनके पास 10 साल से कैफे में केयरटेकर का काम कर रहा था। उसके साथ ही दूसरा केयरटेकर मनीश भी वहीं पर काम करता था और साथ में ही रहता था। घटना के बाद मनीश फरार चल रहा है। वहीं, कैफे में रखी स्कूटी भी गायब है। मालिक को शक है कि मनीश और संजय का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा और उस झगड़े में संजय को मारने के बाद वह मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद वह मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन


घटना का पता चलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है ताकि उसे जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीमाजरा में भी मिला शव
नयागांव। थाना मुल्लांपुर के अधीन पड़ते गांव रानीमाजरा में सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव मिला है। राहगीर ने शव देखकर सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान सुरेश चंद्र (32) स्थायी वासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था। वह पिछले करीब 12 साल से इस इलाके में सड़क के किनारे और दुकानों के बरामदों में ही रात को सोता था। उसके शरीर पर एलर्जी के निशान मिले हैं जिससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि एलर्जी के कारण इसकी मौत हुई होगी। वहीं, पुलिस ने खरड़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर खरड़ में रहते उसके परिवार को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed