फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers were surrounded in TDI and attacked with a sword while travelling in a car

Chandigarh News: टीडीआई में घेरकर गाड़ी में सवार दो भाइयों पर तलवार से हमला

Thu, 30 May 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were surrounded in TDI and attacked with a sword while travelling in a car
मोहाली। नौकरी पर जा रहे दो भाईयों और उसके दोस्त पर नौ लोगों ने उन्हें घेरकर तलवारों से कातिलाना हमला कर दिया। हमले में युवकों के साथ उनकी टैंपरेरी नंबर की गाड़ी भी तोड़ दी और डैशबोर्ड में रखे 50 हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गए। इस मामले में सेक्टर-117 टीडीआई की वैलेंगटन हाइट्स सोसाइटी के रहने वाले हरदीप सिंह के बयान पर कुल 9 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों में से पांच की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सुरिंदर पाल सिंह उर्फ काला निवासी गांव बधराणा मलेरकोटला, सुखचैन सिंह उर्फ सुखू सेक्टर-110/111 एकेएम हाइट्स टीडीआई, लालजीत सिंह उर्फ लाल निवासी टीडीआई, गुरभेज सिंह निवासी टीडीआई व गुरबाज सिंह निवासी बलौँगी के रूप में हुई है। बाकी हमलावर अज्ञात हैं। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


33 वर्षीय संदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गैस एजेंसी सेक्टर-45 बुडैल में डिलीवरी का काम करता है। उसका भाई गुरप्रीत सिंह भी उसके साथ इसी एजेंसी में काम करता है। 25 मई को वह दोनों अपने घर टीडीआई से रोजाना की तरह अपने काम पर जाने के लिए अपने दोस्त जसवंत सिंह निवासी सेक्टर-77 मोहाली की टैंपरेरी की नंबर ब्रेजा कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। टीडीआई में स्लिप रोड पर उनकी कार जिसे उसका भाई चला रहा था को एक पीछे से आई यूपी नंबर वरना कार ने क्रॉस किया और उनकी कार के आगे लगा दी। इसी बीच एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी उनकी गाड़ी के पीछे आकर रुकी। दोनों कारों ने उनका रास्ता घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली वरना कार में सवार 5 व्यक्ति नीचे उतरे जिनके हाथों कि तलवारें थी। इनमें से दो व्यक्ति सुरिंदरपाल सिंह उर्फ काला, सुखचैन सिंह उर्फ सुखु को वह जानता था और पिछली कार में 9 से 10 अज्ञात युवक मौजूद थे। उनके हाथों में भी तलवारें, चेन की गरारी वाली रॉड थी। उनमें में लालजीत सिंह उर्फ लाल और गुरतेज सिंह को वह जानता था। उन सभी ने आते ही उनकी कार पर तलवारों से हमला कर दिया। उसके बाद सुरिंदर पाल सिंह ने उसे व उसके भाई को कार से बाहर निकाल लिया। उन्होंने उसके सिर पर तलवार से वार किया और बचाव में आए उसके भाई पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने कार के बोनट, अंदर लगे स्टीरियो और डैशबोर्ड पर तलवारों से वार कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उन्होंने शोर डाला तो सुखचैन सिंह ने गाड़ी के डैशबोर्ड में रखे 50 हजार रुपये निकाले और मौके से फरार हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और सिविल अस्पताल में अपना ईलाज करवाया। पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट लेने उपरांत उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed