{"_id":"6249fe3ccc2fed04322fbb46","slug":"two-brothers-of-the-city-appeared-in-the-sport-of-weightlifting-chandigarh-news-pkl4465586171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दो भाई वेटलिफ्टिंग के खेल में दिखा जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दो भाई वेटलिफ्टिंग के खेल में दिखा जौहर
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के दो भाई वेटलिफ्टिंग के खेल में दमखम दिखाते हुए मेडल बटोरने में लगे हुए हैं। एक भाई परमवीर सिंह ने हॉल ही में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, दूसरे भाई गुरकरन सिंह ने इसी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया के लिए अपना स्थान पक्का किया। दोनों भाई यूटी खेेल विभाग के वेटलिफ्टिंग सेंटर में कोच करनवीर के ट्रेनीं हैं। इसी सेंटर से इस खेल की बारीकियां सीखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं।
नेशनल में मिले मौके को भुनाया
इसी हफ्ते उड़ीसा में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें हिस्सा लेते हुए परमवीर सिंह ने कुल 147 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, उनके भाई गुरकरन सिंह ने यूथ इवेंट में हिस्सा लेते हुए 262 किलो भार उठाते हुए स्वर्ण पदक जीता और आगामी खेलो इंडिया के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
पिता से लेते हैं प्रेरणा
परमवीर सिंह और गुरकन सिंह के पिता गुरजीत सिंह भी वेटलिफ्टिंग के खेल से जुड़े हुए हैं। देश और विदेशों में होने वाली मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया में पदक जीत चुके हैं। पिता से प्रेरित होकर दोनों भाईयों ने इस खेल में कदम रखा।