फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers coming to Chandigarh for duty were brutally beaten by miscreants

Chandigarh News: ड्यूटी पर चंडीगढ़ आ रहे दो भाइयों को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Two brothers coming to Chandigarh for duty were brutally beaten by miscreants
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में तैनात दो हेल्थ इंस्पेक्टरों पर अज्ञात बदमाशों ने डंडों व तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अंबाला के जंडली निवासी दोेनों भाइयों की वरना कार के सारे शीशे भी चकनाचूर कर दिए और मौके से फरार हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां उन्हें दाखिल कर लिया गया। बलदेवनगर थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दिए गए बयान में शशिकांत और विक्रम ने बताया कि दोेनों यूटी स्वास्थ्य विभाग में हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे वरना कार में चंडीगढ़ ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। जब वह जंडली अंडरब्रिज के पास पहुंचे तो अचानक से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। उक्त गाड़ी में से करीब 7-8 युवक हाथों में डंडे लेकर निकले और आते ही उन पर कार में बैठे ही हमला कर दिया। युवकों नेे चेहरे कपड़े बांधकर ढके हुुए थे और वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। युवकाें ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और दोनोंं भाइयों को पीटा। इसके बाद अज्ञात बदमाश उन्हें बाद में फिर से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने बदमाशों की गाड़ी का नंबर नोट करने का प्रयास किया तो स्कोर्पियो गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट ही टूटी हुई थी जिस पर नंबर ही नहीं दिख रहा था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी और घायल भाईयों के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed