फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers attacked young man standing outside the house, condition critical

घर के बाहर खड़े युवक पर दो भाइयों ने किया हमला, हालत गंभीर

Sat, 12 Dec 2020 07:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked young man standing outside the house, condition critical
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित कॉलोनी नंबर चार में घर के बाहर खड़े एक युवक पर दो भाइयों ने नुकीले हथियार और डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने स्थानीय निवासी घायल अरविंद (22) को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नीरज और सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अरविंद ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित कॉलोनी नंबर चार निवासी है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान नीरज और उसके भाई सूरज ने कहा कि मोहल्ले की लड़कियों को छेड़ना बंद कर दो। अरविंद ने कहा कि वह ऐसा काम नहीं करता। जैसे ही वह वापस जाने लगा तभी दोनों भाइयों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया और नुकीले हथियार और डंडे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed