फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers attacked by alcohol addicts, seriously injured

शराब के नशे में युवकों ने दो भाइयों पर किया हमला, गंभीर घायल

Mon, 14 Dec 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked by alcohol addicts, seriously injured
चंडीगढ़। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। मामले की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कैंबवाला निवासी प्रदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे वह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। जब वह अपने चाचा कीरत सिंह के घर के पास पहुंचा तो उसने देखा कि वहीं पर रहने वाले तीन युवक संदीप कुमार, राजेश व बॉबी उसके दूसरे चाचा हेमराज के साथ मारपीट कर रहे हैं। बॉबी के हाथ में गंडासी थी जबकि राजेश के हाथ में कुल्हाड़ी। बॉबी ने उसके बड़े चाचा के सिर पर गंडासी मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। जैसे ही उसके दूसरे चाचा हेमराज उन्हें उठाने के लिए आगे बढ़े तो राजेश ने हेमराज के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वह भी घायल हो गए। जब वह बीचबचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी बीच संदीप कुमार ने अपनी पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार के अनुसार, उसे बाद में पता चला कि तीनों आरोपियों ने उसके चाचा को फोन कर मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया था। जैसे ही वह घर से बाहर निकले तो तीनों ने उन पर हमला कर दिया। इस कारण उन्हें गहरी चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद तीनों आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस को मौके से एक कारतूस के अलावा कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि सभी लोग एक दूसरे को जानते हैं, लेकिन हमला करने वाले लोग नशे में थे। इस कारण किसी वजह से उन्होंने पीड़ितों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed