{"_id":"578f77984f1c1b7244c4b559","slug":"two-boys-floated-in-sarhind-river-two-boys-drowned-in-sarhind-river-sarhind-river-bathinda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डूब रहे दोस्त को बचाने सरहिंद नहर में उतरा युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब रहे दोस्त को बचाने सरहिंद नहर में उतरा युवक डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Wed, 20 Jul 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में सरहिंद नदी में डूबे दो युवक
- फोटो : अमर उजाला
5 दोस्त सरहिंद नहर में नहाने गए। उनमें से एक युवक नहाने उतरा, लेकिन वह डूबने लगा। उसने बचाने के लिए दूसरा युवक उतरा तो वह भी डूब गया। घटना पंजाब के बठिंडा की है। डूबे दोनों युवकों में से बलविंदर सिंह (35) निवासी भागसर का शव बरामद हो गया है।वहीं अंग्रेज सिंह (25) निवासी नेहियांवाला की एनडीआरएफ की टीम की ओर से तलाश की जा रही है।
मंगलवार रात को हरियाणा से अंग्रेज सिंह और बलविंदर सिंह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बठिंडा घूमने आए थे। देर रात को पांचों युवक नहर पर नहाने के लिए रुके थे। इनमें से अंग्रेज सिंह ने पहले नहर में छलांग लगा दी, जिसको डूबते हुए देख बलविंदर सिंह ने भी छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के चलते दोनों युवक डूबने लगे तो उनके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

Trending Videos
छलांग लगाई वहां, जहां पानी का बहाव होता तेज
विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।
समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बलविंदर सिंह का शव नहर से बरामद कर लिया, जबकि ज्यादा अंधेरा होने के चलते अंग्रेज सिंह का पता नहीं चल सका। इसके बाद बुधवार सुबह होते ही जिला प्रशासन ने पानी में बहे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया।
एनडीआरएफ के गोताखोरों की ओर से अंग्रेज सिंह की तलाश की जा रही है। थाना कोतवाली प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि एक का शव तो बरामद हो गया है, दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि युवकों ने नहर पर बनी झालों में छलांग लगाई थी, जहां अकसर ही पानी का तेज बहाव होता है। समाजसेवी सोनू माहेश्वरी का कहना है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ है।