फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two boys drowned in bhakhra river, boys drowned in bhakhra river, ropar bhakhra incident, punjab

गर्मी से बचने को भाखड़ा में उतरना दो युवकों को महंगा पड़ा, बहे

Thu, 02 Jun 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
two boys drowned in bhakhra river, boys drowned in bhakhra river, ropar bhakhra incident, punjab
पंजाब में भाखड़ा में नहाने गए दो युवक डूबे - फोटो : अमर उजाला
दो युवक गर्मी से बचने के लिए भाखड़ा नहर में नहाने को उतरे। अचानक बहाव तेज हो गया और दोनों बहाव के साथ बह गए। घटना पंजाब के रोपड़ जिले की है। उन्हें डूबते देखकर सिख व्यक्तियों ने बचाने के लिए अपनी पगड़ी उतारकर नहर में फेंक दी, पर वह अपनी कोशिश में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घनौली वासी मनप्रीत सिंह पुत्र राम सरूप और रनवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह(20) गर्मी के चलते घर से भाखड़ा नहर पर नहाने के लिए निकल पड़े। दोनों युवक काफी समय तक नहर में नहाते रहे। इस दौरान कुछ और युवक भी नहा रहे थे।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही घनौली चौकी के इंचार्ज सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की सहायता से दोनों की तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक डूबने वाले दोनो युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। बता दें कि रनवीर सिंह के पिता बीमारी के चलते चंडीगढ़ के किसी अस्पताल में भर्ती हैं और उसके घर पर ताला लगा है। रनबीर का परिवार गांव में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने बनाई घटना की पूरी वीडियो

two boys drowned in bhakhra river, boys drowned in bhakhra river, ropar bhakhra incident, punjab
पंजाब में भाखड़ा में नहाने गए दो युवक डूबे - फोटो : अमर उजाला
घटना की सारी वीडियो मौके पर मौजूद एक युवक ने बनाई है। इस विडियो के अनुसार दोपहर 1.30 बजे के करीब मनप्रीत सिंह नहाने के बाद भाखड़ा नहर के किनारे पर बनी लोहे की सीढ़ियों पर बैठा था। रनवीर सिंह सीढ़ी को पकड़कर नहा रहा था। इस दौरान रनवीर का हाथ सीढ़ी से छूट गया और पानी के तेज बहाव में बह गया।

नहर के किराने पर बैठे मनप्रीत सिंह ने बचाने की कोशिश की। इस पर वह भी भी नहर में बह गया। शोर मचने पर दो सिख व्यक्तियों ने डूब रहे युवकों को बचाने के लिए अपनी पगड़ी उतार कर नहर में फेंकी पर पगड़ी डूब रहे युवकों तक नहीं पहुंच सकी।

मनप्रीत सिंह के रिश्तेदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि घर पर किसी को भी इनके नहर पर जाने की जानकारी नहीं थी। मनप्रीत के पिता राम सरूप ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करते हैं। वह नालागढ़ गए थे। वहां पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि मनप्रीत  सिंह छठी कक्षा तक पढ़ा है और वह कभी कभी उनके साथ ही काम पर चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed