फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested with 236 knives

Chandigarh News: 236 चाकुओं के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 236 knives
मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस ने दो कार सवारों को 236 चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। कार सवार चंडीगढ़ से पंचकूला की तरफ जा रहे थे। इनकी पहचान पंचकूला सेक्टर-9 निवासी सतीश (39) और प्रवीण (42) के रूप में हुई है। दोनों कारोबारी बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है कि ये चाकू कहां से लेकर आए हैं। पुलिस को शक है कि दोनों चाकू बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने कमानीदार 184 छोटे और 52 बड़े चाकू जब्त किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि ऐसे खतरनाक चाकू कहां से लाते हैं और कैसे लोगों को बेचते हैं, क्योंकि ऐसे बटन वाले चाकू तो अपराधी ही इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

नाके के दौरान पकड़े गए

मौलीजागरां पुलिस ने रायपुरकलां में सीटीयू की ओर जाने वाली सड़क पर नाका लगा रखा था। इसी बीच एक इनोवा गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर भारी संख्या में चाकू बरामद हुए। डीएसपी पी. अभिनंदन ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीआरपीसी की धारा 44 और आर्म्स एक्ट के तहत इस तरह के चाकू रखना और बेचना दोनों ही अवैध हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा ऐसे खतरनाक चाकू रखने और बेचने का को लाइसेंस भी इन लोगों के पास नहीं है।
विज्ञापन

पिस्टल की तरह खुलने वाले हैं चाकू
चाकू देखने में बिल्कुल पिस्टल की तरह लगते हैं। ये चलते भी पिस्टल की तरह हैं। इनके अंदर लेजर वाली लाइट भी लगी हुई है। इसकी धार के अलावा इसमें इस तरह से दांतनुमा कट बनाए गए हैं कि यह अगर किसी के पेट में मारा जाए तो बाहर निकलते हुए वह पेट की अंतड़िया साथ खींच कर ही लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी को चाकू घोपकर हुई थी युवक की हत्या
एक जनवरी को मौलीजागरां के विकास नगर स्थित रौनक ग्रीन पार्क में तीन युवकों ने इसी तरह के चाकू से युवक की हत्या की थी। इसमें मरने वाले की पहचान संजय (25) के रूप में हुई थी। इसमें बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपी उसके जानने वाले थे और पैसे की लेनदेन को लेकर उनके बीच में झगड़ा हुआ था। उसके बाद उन आरोपियों युवकों ने भी मरने वाले के पेट में चाकू मारकर उसकी अंतड़ियां बाहर कर दी थी। उसे चाकू पर भी दांत बने हुए थे। पुलिस को शक है कि उन युवकों ने ऐसे ही किसी व्यक्ति से चाकू खरीदे होगे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि चंडीगढ़ में पिछले पांच दिनों में हुई दो हत्याओं में चाकुओं का इस्तेमाल हुआ है। इस कारण आरोपी इन चाकुओं को कहीं ठिकाने लगाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed