फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested including a woman who cheated people on the pretext of giving dollars at a cheap rate

Chandigarh News: सस्ते रेट में डॉलर देने के बहाने ठगने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 08:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:32 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman who cheated people on the pretext of giving dollars at a cheap rate
चंडीगढ़। सस्ते रेट में डॉलर देने का लालच देकर कागज की गड्डी थमा लाखों की ठगी करने वाली महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ निवासी कमलेश कुमार (26) और पाखी मलिक (31) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी कमलेश को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पाखी को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए छापा मार रही है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सेक्टर-41 में ढाई लाख की भी ठगी की थी। इसके अलावा सेक्टर-52, धनास और मनीमाजरा में भी लाखों की ठगी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने राजपुरा में ठगी की वारदात भी कबूली है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि उन्होंने और कहां-कहां ठगी की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला खुद को कमलेश की पत्नी बता रही है लेकिन आधार कार्ड के अनुसार उसका पति शुभम मलिक है।
विज्ञापन



पुलिस के मुखबिर से डील करते पकड़े गए

आरोपी रामदरबार से किसी को फोन कर सस्ते रेट में डॉलर देकर रुपये लेने की डील कर रहे थे। इन आरोपियों ने गलती से पुलिस के एक मुखबिर को फोन कर दिया। मुखबिर ने डील करने के लिए सेक्टर-41 में बुलाया। पुलिस को पता था कि इलाके में 30 मई 2024 को सस्ते रेट में डॉलर देकर पांच लाख की ठगी हुई थी। पुलिस ने कमलेश को सेक्टर 41 से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसकी एक्टिवा की डिग्गी से कागज की एक गड्डी बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने पाखी मलिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागांव निवासी से हुई थी पांच लाख की ठगी

नयागांव के आदर्श नगर निवासी दिलीप कुमार बिस्वास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 मई 2024 को दोपहर साढ़े 12 बजे उसे एक व्यक्ति मिला। उसने खुद का नाम चंदर बताया। उसके साथ एक महिला भी थी। आरोपी ने कहा कि उसके पास कुछ डॉलर हैं। डॉलर से भारतीय करेंसी लेनी है। दिलीप ने डॉलर चेक करवाया तो वह असली निकला। दिलीप ने कहा कि एक डॉलर के 85 रुपये की जगह 50 रुपये दे सकता है। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसकी एक रिश्तेदार विदेश से आई है, उसके पास बहुत डॉलर हैं। दिलीप 50 रुपये प्रति एक डॉलर के हिसाब से 5 लाख रुपये के डॉलर लेने को तैयार हो गया। आरोपी ने पाखी को डॉलर लेकर बुलाया। इसके बाद आरोपी दिलीप को डॉलर की गड्डी देकर 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। दिलीप ने जब गड्डी खोलकर देखी तो उसमें ऊपर और नीचे डॉलर था, जबकि बीच में कागज थे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed