फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested in case of attempt to murder

Chandigarh News: हत्या के प्रयास के मामले में दो दबोचे

Fri, 06 Dec 2024 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of attempt to murder
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में स्थानीय चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सागर निवासी फेज-1 राम दरबार और दीपक उर्फ डिस्कवरी निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी रामदरबार के रूप में हुई है। पुलिस ने अदालत में पेश कर एक-एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

फेज-दो राम दरबार की रहने वाली निशा ने पुलिस को बताया था कि 16 अक्तूबर की रात 10 बजे वह और उसके चाचा नरेश कुमार अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक्टिवा पर दो लड़के आए और उसके चाचा को गाली देने लगे। जब उसके चाचा ने इस पर आपत्ति जताई तो इन लड़कों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उसके चाचा ने भागकर किसी तरह जान बचाई लेकिन कुछ देर बाद थाेड़ी दूरी पर दीपक उर्फ डिस्कवरी, विवेक उर्फ वैकी, सागर, कांचा, अंकुश, कल्लू, काका, आकाश उर्फ डॉली और अन्य ने उसके चाचा को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज किया था। हल्लोमाजरा चौकी पुलिस ने इस हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सागर पर पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उस पर 18 मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी दीपक के खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed