फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested for cheating by advertising a rented house

किराए के मकान का विज्ञापन देकर ठगने वाले दो दबोचे

Fri, 06 Aug 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating by advertising a rented house
चंडीगढ़। साइबर पुलिस ने दो ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है, जो ओएलएक्स व 99 एकड़ डॉट कॉम पर मकान किराए पर देने का विज्ञापन डालकर लोगों से ठगी करते थे। आरोपियों की पहचान खरड़ के छज्जूमाजरा निवासी करण (30) और अरविंदर (30) के रूप में हुई है। वीरवार को साइबर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया हैै। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों ठग नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। अरविंदर सिंह 20 दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। वहीं, करण का नशे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

साइबर सेल के मुताबिक, मूलरूप से फिरोजपुर (पंजाब) निवासी ममता ने शिकायत में बताया था कि वह ओएलएक्स व 99 एकड़ डॉट कॉम साइट पर किराए पर मकान लेने के लिए देख रही थी। इसी बीच उनका संपर्क इन आरोपियों से हुआ। दोनों ने चंडीगढ़ में आलीशान कमरों की कुछ तस्वीरें भेजकर कहा कि इसका किराया पांच हजार रुपये है। आरोपियों ने झांसा दिया कि अगर उन्होंने समय पर रुपये जमा करवा दिया तो आगे किसी और को यह मकान नहीं दिखाएंगे। ममता ने उनके खाते में राशि जमा करवा दी, लेकिन उन्हें मकान नहीं दिया गया। बाद में ममता ने जब उनसे संपर्क करना चाहा तो उनके फोन नंबर बंद जाने लगे। इसके बाद ममता ने साइबर पुलिस को शिकायत दी है। साइबर पुलिस की जांच में मिला कि आरोपी साइट के जरिए रूम दिखाकर अन्य लोगों को भी ठग चुके हैं। साइबर पुलिस के पास ममता के अलावा दो और लोगों ने शिकायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन में अलग अलग जगहों के डालते थे मकान
जांच में सामने आया कि दोनों ठग खरड़, चंडीगढ़ के अलावा अलग-अलग जगहों के मकान किराए पर देने के लिए ओएलएक्स समेत अन्य साइटों पर विज्ञापन डालते थे। साथ ही ऐसे कमरे की आलीशान फोटो डालते थे ताकि लोगों को जल्द से पसंद आ जाए और वह लोगों से आसानी से रुपये ऐंठ सके। साइबर सेल अब पता लगाने में जुटा है कि आरोपियों किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed