{"_id":"5e5bc3788ebc3ef3e87ef2c0","slug":"two-accused-arrested-for-firing-on-shivsena-leader-in-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर: शिवसेना नेता हनी महाजन पर फायरिंग और दोस्त की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर: शिवसेना नेता हनी महाजन पर फायरिंग और दोस्त की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Mar 2020 08:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Mar 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा धारीवाल के डडवां रोड पर 11 फरवरी की शाम शिवसेना हिंदुस्तान के नेता हनी महाजन पर अंधाधुंध फायरिंग कर अशोक कुमार की हत्या करने वाले दो आरोपियों को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर धारीवाल नहर पुल के समीप लिफाफे में छिपा कर रखे गए 7.62 बोर के 20 कारतूस भी बरामद किए है।
विज्ञापन
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सनी पुत्र नरिंदर निवासी कालोनी औजला थाना तिब्बड़ और सिमरजीत सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी कंडियाला बटाला के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि थाना धारीवाल प्रभारी ने शनिवार देर शाम दोनों को धारीवाल इलाके से कुंडे पुल के पास गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान आरोपी सनी ने कबूला कि उसने तरनतारन गन हाउस से कारतूस लिए थे। घटना के बाद 7.62 बोर के 20 कारतूस लिफाफे में डाल कर धारीवाल नहर के समीप छिपाए थे। पुलिस ने कारतूस बरामद कर लिए है तथा सनी के खिलाफ एक अन्य मामला थाना धारीवाल में थाना प्रभारी मंजीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। एसएसपी का कहना है कि अभी जांच चल रही है। पुलिस जल्द मामले की तह तक पहुंच जाएगी, जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने इससे अधिक कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी की शाम करीब पौने छह बजे हनी महाजन अपने साथी अशोक महाजन निवासी धारीवाल की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो अज्ञात नौजवानों ने गाड़ी में आकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें अशोक कुमार की मौत हो गई थी और हनी महाजन गंभीर रुप में जख्मी हो गए थे। पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।