फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   twitter war on kirron kher, defense of gul panag

भाजपा सांसद किरण खेर के बचाव में उतरीं 'आप' की गुल

Tue, 05 May 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 May 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
twitter war on kirron kher, defense of gul panag

अब बीजेपी सांसद किरण खेर पर ट्विटर वार शुरू हो गया है और उनके बचाव में 'आप' की गुल पनाग सामने आई हैं।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब एक बजे फिल्म एक्टर अनुपम खेर ने एक ट्विट करते हुए किरण खेर के बारे में लिखा कि एक जज के तौर पर किरण खेर बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। वे एक मार्डन पॉलीटीशियन हैं। उनका कोई दोहरा चरित्र नहीं है।


यह ट्विट करते ही चंडीगढ़ के उनके कुछ फॉलोवर ने उन पर तीखे हमले शुरू कर दिए। अंकित गुप्ता ने ट्विट कर कहा कि चंडीगढ़ के लोग मैडम से खुश नहीं हैं। एक ट्विटर अकाउंट से कमेंट किया गया कि उन्होंने एमपी फंड का अभी खुलकर इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन

गुल पनाग ने बचाव करते हुए ट्विट किया

twitter war on kirron kher, defense of gul panag

लगातार हमले होने पर फिल्म एक्ट्रेस व आम आदमी पार्टी से चंडीगढ़ में किरण खेर के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली गुलपनाग किरण के पक्ष में उतर आईं।

गुलपनाग ने ट्विट करते हुए कहा कि किरण खेर चंडीगढ़ को महत्वपूर्ण समय दे रही हैं। वह रेगुलर पार्लियामेंट में भी जा रही हैं। उसके बाद तो चंडीगढ़ के ट्विटर अकाउंट होल्डर ने गुलपनाग पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया।

गुल पर कमेंट के साथ खत्म हुआ विवाद

twitter war on kirron kher, defense of gul panag

राय शंकर के नाम से ट्विट किया गया कि यह देखकर आश्चर्य हुआ कि आम आदमी पार्टी की नेता बीजेपी सांसद का बचाव कर रही हैं। बी टीम हमेशा ए टीम को सपोर्ट करती है।

उसके बाद कुछ लोगों ने गुलपनाग के खिलाफ भी कमेंट किए, लेकिन बाद में गुलपनाग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह उनका बचाव नहीं कर रहीं हैं, बल्कि फैक्ट रख रही हैं। उसके बाद कुछ और हमले हुए, लेकिन तीन सौ से ज्यादा ट्विट के बाद यह विवाद शांत हो गया है।

हालांकि इस ट्विटर जंग में हिस्सा लेने वाले सभी के फालोअर की संख्या में जरूर इजाफा हुआ है। किरण खेर इस समय एक टीवी चैनल में प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो में जज के तौर पर अहम भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed