{"_id":"5df33ff28ebc3e879d41e9fc","slug":"twitter-war-in-between-sukhbir-badal-and-manpreet-badal-on-salary-of-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल और मनप्रीत बादल में छिड़ गया ट्विटर 'वार', वेतन पर सवाल, वित्तमंत्री ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल और मनप्रीत बादल में छिड़ गया ट्विटर 'वार', वेतन पर सवाल, वित्तमंत्री ने दिया जवाब
Fri, 13 Dec 2019 01:10 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल और वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। सुखबीर ने मुलाजिमों के वेतन को लेकर सवाल उठाया तो मनप्रीत ने भी उन्हें जवाब दिया। सुखबीर ने ट्वीट किया कि कांग्रेस सरकार की असफलता के दुखद नतीजे सामने आए हैं। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल वेतन में देरी को यह कह कर सही ठहरा रहे हैं कि विभागों ने ब्योरा नहीं दिया। इसमें मुलाजिमों का क्या दोष है। यह कांग्रेस की आदत है कि जो जिम्मेदार हैं, उन्हें छोड़ देती है और निर्दोषों को बलि का बकरा बनाती है।
जवाब में मनप्रीत ने ट्वीट किया कि सुखबीर जी मैं सिर्फ वह गड़बड़ ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं, जो आप छोड़ कर गए थे। छिपे बैंक खातों का कल्चर, वास्तविक वित्तीय स्थिति पर बात न करना, राजकोषीय मूर्खता और चतुराई से बनाए कॉन्ट्रैक्ट, जिन्होंने पंजाब को चोट पहुंचाई पर दूसरों को अमीर बनाया। जवाब में सुखबीर ने फिर ट्वीट किया कि हर बार की तरह आप दोष दूसरों पर मढ़ रहे हैं। राजस्व पैदा करना राज्य सरकार का काम है। हमारे कार्यकाल के दौरान हमने सभी वर्गों के लोगों की आकांक्षाएं पूरी कीं।
दोष दूसरों पर मढ़ने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि तीन साल हो गए हैं। तीन सालों से आप सिर्फ बहाने बना रहे हैं। अगर आप से नहीं होता तो छोड़ क्यों नहीं देते। हमने कभी भी वेतन और समाज भलाई स्कीमों में गलती नहीं की। क्योंकि लोगों का जीवन अहम है। कांग्रेस के मत्री आज गर्व से उन प्रोजेक्ट के लिए अवार्ड ले रहे हैं जो अकाली-भाजपा के कार्यकाल में शुरू हुए थे। यह देख कर संतोष होता है कि हमारा काम लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। पर क्या आप कोई एक प्रोजेक्ट ऐसा बता सकते हैं जो आपके कार्यकाल में हुआ।