फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TVUF announces panel and releases manifesto

Chandigarh News: टीवीयूएफ ने पैनल का एलान कर जारी किया घोषणापत्र

Tue, 03 Oct 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
TVUF announces panel and releases manifesto
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से पूरे साल शिक्षकों के मुद्दों को लेकर कोई बैठक ही नहीं बुलाई गई है। इस कारण शिक्षकों के कई अकादमिक और आवासीय क्षेत्र के मुद्दे अनसुलझे पड़े हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की आवाज बनने के बजाय (पुटा) एक व्यक्ति विशेष तक ही सीमित होकर रह गई है। ये बातें सोमवार को पीयू में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. अशोक ने कहीं। वें टीचर्स व्यॉइस यूनाइटेड फ्रंट (टीवीयूएफ) की ओर से आगामी पुटा चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। टीवीयूएफ शिक्षकों का नया ग्रुप है, जो पहली बार पुटा चुनाव लड़ने जा रहा है।
विज्ञापन

टीवीयूएफ की ओर से सोमवार को पैनल की घोषणा के साथ घोषणापत्र भी जारी किया। इस दौरान डॉ. सुधीर ने कहा कि पुटा टीम उन उपलब्धियों का श्रेय ले रही है, जो काम शिक्षकों की ओर से किए गए आंदोलन के कारण हुए हैं। संघर्ष के किसी भी चरण में मौजूदा पुटा पैनल की ओर से कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने वाले अन्य दोनों संगठन शिक्षक वर्ग में राजनीति चलाते हैं। इस कारण शिक्षकों का शोषण हो रहा है। डॉ. हरमेल सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग का बकाया जारी करने के लिए पिछले 72 दिनों से गांधी भवन पर उनकी टीम शांति प्रदर्शन कर रही है। इस दिशा में कोई प्रयास न करने के कारण उन्हें मैदान में आना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed