{"_id":"a61cf5bd12cf87ec5f3b7a440aa7e3a8","slug":"turist-fest-at-city-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल मिलने का वादा कर विदा हो गया टूरिज्म फेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल मिलने का वादा कर विदा हो गया टूरिज्म फेस्ट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Dec 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में सीआईआई की ओर से करवाए गए तीन दिवसीय टूरिज्म फेस्ट का समापन हो गया, शहर में इस शो को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
फेस्ट में मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और नई दिल्ली के पर्यटन विभागों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
फेस्ट में इन राज्यों के पर्यटन की जानकारी दी गई। विदेशी पर्यटन भी फेस्ट का अहम हिस्सा रहा। इसमें चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, मलयेशिया, इंडोनेशिया, टर्की और इथोपिया के पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
समापन समारोह में पहुंचे यूटी गृह एवं पर्यटन सचिव अनिल कुमार ने कहा कि इस बार फेस्ट को मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए अगले साल भी इसका आयोजन करवाया जाएगा।
कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन भी सभी बाधाएं दूर करके टूरिज्म सेक्टर को प्रमोट करने की योजना तैयार कर रही है।
उन्होंने आईटीसी लिमिटेड के शेफ मंजीत सिंह की एक किताब भी रिलीज की। इस मौके पर सीआईआई उत्तर क्षेत्र के चेयरमैन जयंत डावर भी उपस्थित थे।
शानदार रही शेफ मीट
वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ सोसायटी के अध्यक्ष शेफ गिसूर गुडमंडसन ने कहा कि कहा कि भारत ही ऐसा देश है जो कि वर्ल्ड में एक लाख से ज्यादा रेसीपी देता है।
इंटरनेशनल शेफ मीट लाजवाब रही। तीन दिन में क्यूलिनरी इवेंट में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें 35 शेफ वर्ल्ड लेवल के थे।
अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.