फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tuition Centre looted bike on the strength of the pistol out

ट्यूशन सेंटर के बाहर पिस्तौल के बल पर बाइक लूटी

Thu, 11 Sep 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 11 Sep 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन स्थित एक ट्यूशन सेंटर के बाहर एक छात्र से पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल लूट ली। पुलिस दिनदहाड़े छात्र से लूटपाट की सूचना मिलने के बाद बदमाशों को काबू नहीं कर सकी। पुलिस ने इसमें तीन
विज्ञापन

बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर की पॉश कॉलोनी स्थित एक ट्यूशन सेंटर के बाहर तीन बदमाश आए और यहां पर दिनदहाड़े सेक्टर-12 हुडा निवासी छात्र सप्रश सचदेवा पर पिस्तौल तान दी।

तीनों बदमाश सप्रश सचदेवा से उसकी पल्सर मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पास पड़ोस के लोग इक्ट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद माडल टाउन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ की।
विज्ञापन


सेक्टर-12 हुडा निवासी सप्रश सचदेवा ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि वह यहां पर ट्यूशन पढ़ने आता है और वह दोपहर बाद ट्यूशन सेंटर के बाहर खड़ा था। तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और उस पर पिस्तौल तान दी। वह पिस्तौल को देखकर घबरा गया और उनके मांगने पर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed