फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trump and China have exploited PM Modi's weaknesses, and the country is suffering the consequences: Bhupesh Baghel

ट्रंप–चीन ने पीएम मोदी की कमजोरी पकड़ी, देश को हो रहा नुकसान: भूपेश बघेल

Thu, 05 Feb 2026 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Trump and China have exploited PM Modi's weaknesses, and the country is suffering the consequences: Bhupesh Baghel
-मनरेगा बचाओ रैली में केंद्र व राज्य सरकारों पर कांग्रेस का तीखा हमला
विज्ञापन

-आप ने झूठे केसों से समय काटा, सत्ता संभाल नहीं पाएगी: रंधावा
---
पठानकोट। जिले के तारागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से मनरेगा बचाओ मुहिम के तहत महा संग्राम रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग, एआईसीसी सचिव व पंजाब सह-प्रभारी सूरज ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमजोर विदेश नीति अब पूरी दुनिया के सामने उजागर हो चुकी है। ट्रंप और चीन ने उनकी कमजोरी पकड़ ली है और इसका खामियाजा देश भुगत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जितने दिन मोदी सत्ता में रहेंगे, देश को उतना ही नुकसान होगा। मनरेगा में बदलाव कर गरीबों के पेट पर लात मारी जा रही है।
विज्ञापन

नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मनरेगा के तहत देश में औसतन सिर्फ 50 फीसदी रोजगार मिला, जबकि केंद्र 125 दिन काम देने का दावा कर रही है। उन्होंने भाजपा पर गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस गद्दारों के लिए जगह नहीं रखती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पांच साल कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस डालकर काटे, लेकिन सत्ता संभालने के बाद पांच दिन भी टिक नहीं पाई। उन्होंने अग्निवीर योजना और चीन सीमा पर हालात को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।


वडिंग का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मनरेगा योजना को भाजपा खत्म करने पर तुली है। पीएम और सीएम जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि चीन लगातार सीमा पर दबाव बढ़ा रहा है। अंत में जोगिंदर पाल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed