फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck mechanic hanged himself

Chandigarh News: ट्रक मैकेनिक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 30 Apr 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
truck mechanic hanged himself
मनीमाजरा। मोरी गेट मोहल्ले में रहने वाले ट्रक मैकेनिक अवतार सिंह (35) ने शनिवार सुबह 11 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने अवतार सिंह के शव को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 के सरकारी अस्पताल के रखवा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवतार सिंह शराब पीने का आदी था। वह अपने चार भाइयों के साथ रहता था। उसका कमरा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर था, जिसमें वह अकेले रहता था क्योंकि उसकी पत्नी 6 साल पहले उसे छोड़कर मायके में रहने लगी थी। उन दोनों की एक सात साल की बच्ची है, जो अपनी मां के साथ रहती है। इससे वह परेशान रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि अवतार अपने भाइयों के साथ सेक्टर-26 में ट्रक मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब होने पर भाई ने दवा दिलाई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 8:30 बजे तक वह अपने घर के बाहर घूमता दिखाई था, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया। उसने दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में लगे सरिया से रस्सी बांधकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed