फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Troubled by not getting salary, a contract worker committed suicide by hanging himself

Chandigarh News: वेतन न मिलने से परेशान ठेकाकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 12 Jun 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Troubled by not getting salary, a contract worker committed suicide by hanging himself
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में मंगलवार को खेल विभाग में कार्यरत ठेकाकर्मी ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया गया है कि व्यक्ति तीन महीन से वेतन न मिलने के कारण तनाव में था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक महिंद्र सिंह (50) लंबे समय से खेल विभाग में ठेके पर नौकरी करता था। उसकी तैनाती सेक्टर-38 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में थी। पिछले 3-4 महीने से उसका वेतन नहीं आया था। उसने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया लेकिन वेतन न आने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह मानसिक रूप से भी तनाव में था। इसके चलते मंगलवार को उसने घर में ही फंदा लगा लिया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के मुताबिक वह वेतन न आने के कारण परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

शिकायत करते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होगी : लाल सिंह
खेल विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारी महेंद्र सिंह के फंदा लगाए जाने की सूचना मिली है। महेंद्र सिंह खेल विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मी था और सेक्टर-38 खेल परिसर में ड्यूटी करता था। खेल विभाग में तकरीबन 150 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी कार्य करते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल विभाग ठेका वर्कर यूनियन के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से कर्मचारियों की सही समय पर सैलरी नहीं दी जाती है, जिसके कारण घर चलाना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कई बार कर्मचारी शिकायत भी करते हैं लेकिन अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article