फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trouble while preparing the cupboard, 20 thousand rupees compensation

Chandigarh News: अलमारी तैयार करने के दौरान हुई परेशानी, 20 हजार हर्जाना

Mon, 25 Nov 2024 07:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Trouble while preparing the cupboard, 20 thousand rupees compensation
चंडीगढ़। सेक्टर-38 के रहने वाले ललित कुमार अग्रवाल ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दी कि मॉड्यूलर अलमारी वर्कशॉप के बजाय घर पर तैयार करने के दौरान उड़ने वाली धूल से परिवार को सांस लेने में काफी दिक्कत हो गई। इस मानसिक परेशानी के लिए आयोग ने दुकानदार को 20 हजार रुपये हर्जाना भरने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने आयोग को बताया कि उसने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित लक्ष्मी स्टील से 18 जुलाई 2023 को 1.15 लाख रुपये की मॉड्यूलर अलमारी खरीदी थी। इसकी एक साल की वारंटी थी। इसका डिजाइन देने के बावजूद दुकानदार ने कई बार बिना बताए उसमें बदलाव किया। दुकानदार ने वादा किया था कि अलमीरा पूरी बन जाने पर सारा काम वर्कशॉप में होगा। सिर्फ असेंबलिंग ही घर पर होगी। इसके बावजूद सारी कटिंग और काम शिकायतकर्ता के घर पर किया गया। इसके चलते घर में धूल उड़ने से शिकायतकर्ता और उसके परिवार को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। इससे मानसिक परेशानी हुई। इसके अलावा अलमारी में कई दिक्कतें भी थीं। एक बॉक्स का चैनल भी ठीक नहीं था। अलमारी के दोनों स्लाइडर डोर मुड़े थे। इन कमियों को भी दूर नहीं किया गया। आयोग ने सेवा मे कोताही का दोषी पाते हुए दुकानदार पर 20 हजार रुपये हर्जाना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed