फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trouble again regarding candidates, now Congress will announce during Navratri

Chandigarh News: प्रत्याशियों को लेकर फिर फंसा पेच, अब नवरात्र में एलान करेगी कांग्रेस

Sat, 06 Apr 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Trouble again regarding candidates, now Congress will announce during Navratri
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की नौ सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस में सहमति नहीं बन पाई। अब 9 अप्रैल को फिर से कमेटी की बैठक होगी और इसके बाद नवरात्र के शुभ मुहूर्त में उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर रायशुमारी जरूर हुई, लेकिन एकराय नहीं बन सकी। हालांकि, कुछ सीटों पर नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, लेकिन कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी लोकसभा चुनाव में उतारने को लेकर अड़े हुए हैं, जबकि हुड्डा पहले ही इससे इन्कार कर चुके हैं।शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खासतौर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को बुलाया गया। जबकि समिति की बैठक में हरियाणा की ओर से पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान शामिल हो सकते है। स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भक्त चरण दास ने हरियाणा की सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा शुरू की तो इसमें असहमति दिखाई दी। इस पर चर्चा रोककर अगली मीटिंग के लिए लंबित कर दिया गया। अब 9 अप्रैल को कमेटी की दोबारा बैठक होगी और तभी प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का कहना है कि केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक में चर्चा होगी। शुक्रवार की मीटिंग में कुछ सरसरी तौर पर चर्चा हुई है, लेकिन नाम तय नहीं हो पाए।
विज्ञापन

---------
हुड्डा को भी चुनाव मैदान में उतारने पर अड़ीं सैलजा

बताया जा रहा है कि रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और सिरसा से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के नाम लगभग तय हैं, लेकिन सैलजा इस बात पर अड़ी हैं कि अगर वह चुनाव मैदान में उतरती हैं तो प्रदेश के दूसरे बड़े नेताओं को भी चुनाव लड़ना चाहिए। वह चाहती हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी चुनाव लड़ें। इसी प्रकार फरीदाबाद से पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप सिंह और कर्ण दलाल दावेदार हैं। गुरुग्राम से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नाम हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से विधायक राव दान सिंह और श्रुति चौधरी दावेदार हैं।
विज्ञापन

--------



सैलजा ने चंद्रमोहन को बताया हिसार से मजबूत दावेदार

सैलजा ने पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन को हिसार से टिकट दिए जाने के पीछे मजबूत कारण भी बताए हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह का नाम हिसार के साथ सोनीपत संसदीय क्षेत्र से भी चल रहा है। कुलदीप शर्मा को सोनीपत से और एनसीपी कोटे से करनाल से मराठा वीरेंद्र सिंह को टिकट दिए जाने पर चर्चा हुई। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर भी दावेदार हैं। हुड्डा खेमे ने मुलाना से विधायक वरुण चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा सढ़ौरा विधायक रेणु बाला का नाम अंबाला सीट से प्रत्याशी के तौर पर आगे बढ़ाया है। वहीं कांग्रेस के बड़े दलित चेहरे उदित राज का नाम भी चर्चा में है। उदित राज दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed