फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trilok Raj of Rajpura trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसा त्रिलोक राज: रोजी-रोटी की तलाश में गया था, घरवालों से नहीं हो पा रही बात, सरकार से मदद की अपील

Thu, 24 Feb 2022 09:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 09:52 PM IST
सार

घरवालों का कहना है कि बिना पैसों के उनका बेटा न तो यूक्रेन में रह सकता है और न ही वतन लौट सकता है। हमें पैसों की जरूरत नहीं, बस बेटा आना चाहिए। केंद्र सरकार हमारी मदद करे। 

विज्ञापन
Trilok Raj of Rajpura trapped in Ukraine
त्रिलोक राज के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजपुरा के सुंदर नगर के रहने वाले त्रिलोक राज यूक्रेन में फंसे हैं। अभिभावकों ने भारत सरकार से कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है सिर्फ अपना बच्चा सही सलामत चाहिए। त्रिलोक राज तीन साल पहले रोजी-रोटी कमाने कॉन्ट्रैक्ट बेस पर यूक्रेन गए थे। राजपुरा की सुंदर नगर कॉलोनी के रहने वाले 28 साल के त्रिलोक के पिता तिलक राज ने केंद्र सरकार से बेटे को सकुशल भारत लाने की अपील की है, क्योंकि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


बेटे त्रिलोक को भी यहां कोई रोजगार नहीं मिला तो वह यूक्रेन चला गया। इसके बाद अचानक उनका (तिलक राज) एक्सीडेंट हो गया। इसमें उनके दोनों पैर टूट गए। अब वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ हैं और अपना इलाज करवाने के बाद उनके पास अब पैसा नहीं बचा है। इस कारण वह बेटे के पास पैसे नहीं भेज पा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्हें यूक्रेन से वतन लौटने को कहा जा रहा है लेकिन बिना पैसे यह संभव नहीं है, क्योंकि जो 30 हजार रुपये का टिकट था, वह एक से डेढ़ लाख में मिल रहा है। हालात ये हैं कि टिकट का बंदोबस्त होने के बाद भी वह वापस नहीं आ सकता, क्योंकि यूक्रेन के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोक की मां राधा रानी ने बताया कि रूस-यूक्रेन की जंग में फंसे बेटे से बात भी नहीं हो पा रही है। उन्हें काफी डर लग रहा है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहां के हालात की खबर आने पर सुबह से किसी ने पानी तक नहीं पीया। बिना पैसों के उनका बेटा न तो यूक्रेन में रह सकता है और न ही वतन लौट सकता है। हमें पैसों की जरूरत नहीं, बस बेटा आना चाहिए। केंद्र सरकार हमारी मदद करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed