{"_id":"5baf59f9867a557ff967507e","slug":"trillions-rupees-credited-in-a-bank-account-account-holder-get-shocked-in-dera-bassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों-रात खरबपति बन गया अखिलेश, बैंक का प्रिंटर भी नहीं छाप पाया रकम, 500 रु. निकालकर किया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों-रात खरबपति बन गया अखिलेश, बैंक का प्रिंटर भी नहीं छाप पाया रकम, 500 रु. निकालकर किया चेक
सुशील कुमार, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
Updated Sat, 29 Sep 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
खाते की रकम दिखाते अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातों-रात एक युवक के अच्छे दिन आ गए। उसकी किस्मत ऐसे पलटी की वो अचानक खरबपति बन गया। अपने बैंक अकाउंट में इतना पैसा देख उसके होश उड़ गए। यकीन नहीं होने पर उसने एटीएम से पांच सौ रुपये भी निकले। मामला पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी का है। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले अखिलेश यादव के खाते में करीब एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये आ गए। इतनी बड़ी रकम गुरुवार को दो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके खाते में जमा हुई।
विज्ञापन
युवक का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। अचानक अपने खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर खाताधारक के होश उड़ गए। युवक को समझ नहीं आ रहा है कि इतने रुपये कैसे और कहां से आए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव (30) मूलरूप से यूपी के सीतापुर के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में टावर-11 फ्लैट नंबर 1164, एटीएस सोसायटी बरवाला रोड में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह यहां बरवाला रोड पर स्थित राजस्थान लिकर फैक्ट्री में बतौर मैंटीनेंस हेड काम करते हैं। उनका काफी पुराना खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीतापुर में है।
विज्ञापन
अखिलेश गुरुवार को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए लैपटॉप पर जब अपना अकाउंट खोला तो खाते में 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये शो हो रहे थे। पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद वह बैंक एटीएम में जांच करने के लिए पहुंचा तो वहां भी बकाया राशि इतनी ही दिखाई दे रही थी। उसने जांच के लिए जब अपने खाते में पहले से जमा 2149 रुपये में से पांच सौ रुपये निकाले तो 1649 रुपये शेष दिखे। हालांकि अकाउंट में उक्त राशि दिख रही है। वैसे बैंक एटीएम का प्रिंटर भी इतनी राशि छापने में नाकाम रहा और बकाया पर्ची में सिर्फ अंतिम तीन अक्षर ही दिखाई दे रहे हैं।
इसकी सच्चाई जानने के लिए उसने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर भी कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीतापुर ब्रांच में अपने भाई को भेजा। वहां भी बैंक अधिकारियों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि इतने रुपये कहां से आए हैं। अखिलेश ने बताया कि उसे लगता है कि यह रुपये या तो बैंक की गलती से आए हैं, या किसी हैकर की तरफ से शरारत की गई है।