{"_id":"57daf3d14f1c1bd949d47c0c","slug":"tried-to-rape-at-police-training-center-now-government-announced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग पर बहनों से रेप की कोशिश, अब सरकार ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग पर बहनों से रेप की कोशिश, अब सरकार ने किया बड़ा एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती की प्रेक्टिस के लिए एक्टिवा पर निकली दो दलित बहनों से दो युवकों द्वारा रेप की कोशिश के मामले में नेशनल एससी कमीशन के वाइस चेयरमैन राजकुमार वेरका ने वीरवार को दोनों बहनों का हाल जाना। इस दौरान एससी कमीशन द्वारा दोनों बहनों को हरसंभव सुविधा देने का भरोसा दिया गया।
जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में वेरका ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों आरोपी युवकों पर विभिन्न धाराओं समेत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान रिंकू सिंह (28) निवासी पतारसी और संदीप सिंह (21) गांव बलसूआ राजपुरा के तौर पर हुई है। वेरका ने बताया कि पीड़ितों बहनों को प्रदेश और केंद्र सरकार के राहत फंड से प्रति बहन 1 लाख 90 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसकी 50 प्रतिशत रकम 1-2 दिनों के अंदर जारी हो जाएगी, 25 प्रतिशत रकम चालान पेश करते समय और 25 प्रतिशत रकम बाद में जारी कर दी जाएगी।

यह है मामला
सात सितंबर को जिले के गांव की दो सगी बहनें पुलिस प्रेक्टिस के लिए गांव से निकली। लिंक रोड पर दो युवकों ने केबल सड़क की दोनों तरफ बांध दी थी। जैसे ही लड़कियां वहां से गुजरी तो तार उनके गले में फंस गई और वह जमीन पर गिरकर जख्मी हो गई।
युवकों ने एक लड़की को खेतों में घसीटकर उससे रेप की कोशिश की थी। दूसरी बहन ने साहस जुटाकर लोगों की मदद जुटाई तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए थे। राहगीरों की मदद से ब्लाक खेड़ा के सरकारी अस्पताल में दोनों बहनों को भर्ती करवाया गया था और उसी दिन राजपुरा पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया था। एक लड़की की सिलेक्शन पंजाब पुलिस में हो चुकी है।