फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indians without National Flag in Sochi Olympic

भारत देश के लिए सबसे निराशाजनक रहे ये पल

Sat, 08 Feb 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
Indians without National Flag in Sochi Olympic
सोची में आयोजित विंटर ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का दल उद्घाटन समारोह में तिरंगे की जगह ओलंपिक के झंडे के साथ उतरा। यह देश के लिए बहुत ही शर्मनाक रहा। इस खबर से देश के खेल प्रेमियों के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों और पूर्व ओलंपियन के बीच निराशा की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


गौरतलब  है कि ओलंपिक में भारत का निलंबन अभी भी जारी है और इसके चलते भारत को तिरंगे का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। सोची ओलंपिक में 3 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से अगर कोई खिलाड़ी पदक जीतता है तो राष्ट्र गान की धुन की बजाए ओलंपिक की धुन बजाई जाएगी। पूरा देश इस खबर से निराश है। लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रांज मेडल जीतने वाले रेसलर सुशील कुमार भी इस फैसले से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है ओलंपिक में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के झंडे के तले खेले। ऐसे में ओलंपिक में बिना झंडे के हमारे खिलाड़ी कैसे दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ और एशियन चैंपिनयशिप में गोल्ड मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त को भी इस फैसले से काफी निराशा हुई। वे कहते हैं कि किसी भी इंटरनेशनल इवेंट में भारतीय झंडे के साथ चलने से हर स्पोर्ट्समैन को गर्व महसूस होता है। झंडे के साथ न होने से स्पोर्ट्समैन का हौसला कम हो जाता हैं।


हॉकी के पूर्व ओलंपियन एवं कोच राजिंदर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। ओलंपिक में हमारे खिलाड़ी बिना अपने देश के झंडे के ही दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed