{"_id":"5761a3eb4f1c1bf94111b675","slug":"tricity-topper-in-aiims-aarushi-got-2nd-position-in-jipmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की परीक्षा में ट्राईसिटी टॉपर आरुषि ने JIPMER में भी बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की परीक्षा में ट्राईसिटी टॉपर आरुषि ने JIPMER में भी बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
एम्स रिजल्ट: आरुषि जैन, देश्ा में 10वां रैंक, ट्राइसिटी में पहला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स रिजल्ट में देश भर में 10वां स्थान पाने वाली आरुषि जैन ने JIPMER में भी बाजी मारी। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) रिजल्ट में देश भर में 10वां स्थान पाने वाली आरुषि जैन के लिए बुधवार का दिन भी खास रहा।
विज्ञापन
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) रिजल्ट में भी आरुषि ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की है। सेक्टर-19 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं करने वाली आरुषि की सफलता पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी बधाई दी। स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के अधिकारी आरुषि के साथ शिक्षा सचिव से मिलने पहुंचे। यूटी प्रशासन आरुषि को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित भी करेगा।
विज्ञापन