फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tricity live : click three city news

Tricity Live: एक क्लिक में देखिए तीन शहरों की खबरें

Sun, 19 Jan 2014 04:32 PM IST
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
tricity live : click three city news
अपडेट: दोपहर 04:30 बजे
विज्ञापन

कर्नाटक ने दो विकेट पर 24 रन बना लिए है। पंजाब की ओर से गोनी और जसकरण को एक-एक विकेट मिला।

दिगविजय चौटाला 21 को बरवाला में:
इनसों के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय सिंह चौटाला आगामी 21 जनवरी को प्लाजा पैलेस बरवाला मे जिला पंचकूला के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उक्त जानकारी ईनैलों के कालका हल्का प्रैस प्रवक्ता प्रदीप मंगला व जिला प्रधान इनसों रविन्द्र मौली ने दी।

अपडेट: दोपहर 04: 06 बजे
कर्नाटक ने एक विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। पंजाब की ओर से मनप्रीत गोनी को ये विकेट मिला।

अपडेट दोपहर 3:08 बजे
पंजाब की पहली पारी 270 रन पर सिमट गई। गोनी 5 रन और जसकरण 11 गेंद में ताबड़तोड़ 20 रन बनाकर आउट हुए।
कर्नाटक की ओर से विनय कुमार को 5 विकेट मिली और एस गोपाल को 3 विकेट मिली।

अपडेट दोपहर 2:52 बजे
युवराज के आउट होते ही पंजाब की विकेटों की झड़ी लग गई। गुरकीरत 8 रन, मनदीप 17 रन, जी खेड़ा 0 पर और कप्तान हरभजन सिंह 7 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक पंजाब ने 242 रन पर 8 विकेट खो दिए हैं। सनदीप शर्मा और गोनी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन


अपडेटः दोपहर 2:49 बजे

पंजाब कला भवन में भारत एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, अंबाला की ओर से आयोजित एक पेटिंग एग्जीबिशन चल रही है। यह एग्जीबिशन शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इसमें 5 साल से 55 साल की उम्र के 47 कलाकार अपनी 170 पेंटिग्स प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपडेटः दोपहर 2:49 बजे
सेक्टर-15, लाजपत राय भवन में कुल्लू एग्जीबिशन चल रही है। इस एग्जीबिशन आप राजस्थान, लखनऊ, पंजाब, बनारस, जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तानी आदि विभिन्न शहरों की साड़ियां और अन्य परिधान देख व खरीद सकते हैं। यह एग्जीबिशन 27 जनवरी तक जारी रोजाना सुबह साढ़े 10 से रात के साढ़े 8 बजे तक जारी रहेगी।

अपडेट दोपहर 2:16 बजे
युवराज सिंह 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। मनदीप सिंह 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब ने 4 विकेट पर 225 रन बना लिए हैं।

अपडेट दोपहर 01:47 बजे तक
पीसीए स्टेडियम मोहाली में कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल मुकाबले में खबर लिखे जाने तक पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। युवराज और मनदीप सिंह क्रीज पर हैं।

अपडेट दोपहर 01 बजे तक

पंचकूला में आज नव चयनित पीजीटी अध्यापकों की काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग के लिए शहर में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आज कॉमर्स के 238 और पंजाबी के 400 अध्यापकों की काउंसलिंग होनी है। अभी तक कॉमर्स के 70 और पंजाबी के 40 अध्यापकों की काउंसलिग चल रही है। सेक्टर-15 में दो सेंटर बनाए गए हैं। सेक्टर- 2, 6,7,12, 15, 20 में भी केंद्र बनाए गए है। काउंसिलंग हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से की जा रही है।


पंचकूला में जाम
काउंसलिंग के चलते आज हजारों की संख्या में पीजीटी अध्यापक पंचकूला पहुंचे हुए थे। इस स्थिति के चलते सेक्टर 15 में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अपडेट दोपहर 12 बजे
चंडीगढ़ में अलसुबह हुए सड़क हादसे में पंचकूला के कारोबारी की मौके पर मौत हो गई। हादसा, सेक्टर 27 में स्थित जैन मंदिर के पास कार पलटने से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed