फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tricity Bank employees are on strike, chandigarh news

हड़ताल पर रहे ट्राइसिटी के बैंक कर्मी, 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित

Wed, 01 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
 tricity Bank employees are on strike, chandigarh news
देशव्यापी आह्वान के तहत हड़ताल पर रहे ट्राइसिटी के बैंक कर्मी - फोटो : अमर उजाला
देशव्यापी हड़ताल के तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के तत्वावधान में ट्राइसिटी के हजारों बैंक कर्मी और अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वॉयर में सभी हड़ताली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर नारेबाजी की। वहीं बैंक अधिकारियों के अनुसार हड़ताल के कारण ट्राइसिटी में करीब 12 हजार चेक की क्लीयरेंस नहीं हो पाई। इससे करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


यूएफबीयू के तत्वावधान में ट्राइसिटी के हजारों बैंक अधिकारी और कर्मचारी सुबह सेक्टर-17 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लोकल हेड ऑफिस में एकत्र हुए। यहां से सभी हड़ताली कर्मी रैली निकालते हुए सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वॉयर पहुंचे और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के नेशनल कन्वीनर संजीव बंदलिश ने कहा कि नोट बंदी के दौरान बैंक कर्मियों ने दिन-रात एक करके काम किया। सभी ने बैंकों में अतिरिक्त घंटे काम किया, लेकिन उन्हें इसका अतिरिक्त वेतन नहीं दिया गया। इसके अलावा ग्रेच्यूटी, ईपीएफ, पेंशन समेत अन्य मुद्दों पर उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन


वहीं बैंकों में सभी स्तर पर नई भर्तियां शुरू करने के साथ ही वर्क मैन, ऑफिसर इंप्लाइज डायरेक्टर्स की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा सभी सरकारी बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कार्य लागू किया जाए। हड़ताल में करीब दो हजार अधिकरियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभा में बैंकों से जुड़ी सभी यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed