{"_id":"5d2e2f9f8ebc3e6d18102514","slug":"tribune-fly-over-chandigarh-news-pkl3445406174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिब्यून फ्लाईओर में बाधा बने 542 पेडों को रीप्लांट करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिब्यून फ्लाईओर में बाधा बने 542 पेडों को रीप्लांट करेगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 140 करोड़ की लागत से ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले 2.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। फारेस्ट डिपार्टमेंट ने फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बने 542 पेड़ों को बिना काटे कहीं और शिफ्ट करने का रास्ता खोज निकाला है। डिपार्टमेंट इसी सप्ताह अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप देगा। प्रशासन की अनुमति मिलते ही वन विभाग पेड़ों के री-प्लांट करने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा।
ट्रिब्यून चौक पर शहरवासियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बीते दो साल से फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर कवायद चल रही है। हालांकि फ्लाईओवर के रास्ते में पड़ने वाले 542 पेड़ों को काटने का मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद प्रशासन ने निर्माण पर रोक लगा दी थी। फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में कम से कम पेड़ काटने पडे़ं, इसके लिए प्रशासन ने फारेस्ट डिपार्टमेंट को विकल्प तलाशने को कहा था। अब फारेस्ट डिपार्टमेंट ने सर्वे कर लगभग सभी पेड़ों को री-प्लांट करने कर खाका तैयार कर लिया है। इस संदर्भ में डिप्टी कंजरवेटर डॉ. अब्दुल कय्यूम का कहना है कि फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बने 542 पेड़ों में से कुछ सूख हो चुके हैं। वहीं, कुछ पेड़ जर्जर अवस्था में हैं। बाकी बचे सभी पेड़ों को काटने की बजाय उन्हें दूसरी जगह री-प्लांट करने खाका तैयार किया गया है। जल्द ही हम इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप देेंगे। प्रशासन से निर्देश मिलते ही री-प्लांटेशन शुरू करा देंगे।
सर्वे के लिए बनाई थी टीम
ट्रिब्यून फ्लाईओवर के निर्माण पेड़ कम से कम काटे जाएं, इसके लिए प्रशासन ने फारेस्ट डिपार्टमेंट, हार्टिकल्चर और नगर निगम की एक संयुक्त टीम बनाकर सर्वे करवाया था। इसमें यह बात सामने आई थी कि अधिकतम 542 पेड़ ही काटने पड़ेंगे। इनमें कुछ पेड़ सूख भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे कोर्ट में पहुंचा मामला
लोकसभा चुनाव से पूर्व बीती तीन मार्च को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सांसद किरण खेर की उपस्थिति में फ्लाईओवर के निर्माणकार्य का शिलान्यास किया था। इसके बाद टेंडर निकालने के साथ ही निर्माण कार्य में बाधा बने पेड़ों के सर्वे का काम शुरू हुआ तो मामला कोर्ट में पहुंच गया। पेड़ों के कटान का मामला कोर्ट में पहुंचा तो प्रशासन की ओर फ्लाईओवर के निर्माण मे रोक लगा दी गई थी।
ऐसे बनना है फ्लाईओेवर
फ्लाईओवर को सेक्टर 32, 29 राउंड अबाउट से 100 मीटर पहले शुरू करके ट्रिब्यून राउंड अबाउट से 650 मीटर आगे रेलवे अंडर बिज तक और रेलवे अंडर बिज से आगे शुरू करके हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से 600 मीटर आगे तक बनना है।