फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tribune Chowk Flyover Issue Update

ट्रिब्यून फ्लाई ओवर मामला, आरोप- टेक्निकल कमेटी ने हमारे प्रस्ताव को बिना गौर किए खारिज किया

Thu, 13 Feb 2020 12:06 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 13 Feb 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Tribune Chowk Flyover Issue Update
चंडीगढ़ का ट्रिब्यून चौक
चंडीगढ़ के दक्षिण मार्ग और पूर्व मार्ग पर जीरकपुर से ट्रिब्यून चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर के कारण 475 पेड़ों को काटे जाने पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को मामले की सुनवाई शुरू होते ही याचिकाकर्ता संस्था रन कल्ब ने आरोप लगाया कि मंगलवार को टेक्निकल कमेटी ने पब्लिक हियरिंग के दौरान एक और प्रस्ताव को बगैर गौर किए अनुचित तरीके से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


सुनवाई शुरू होते ही रन क्लब की ओर से आरोप लगाया गया कि इस फ्लाईओवर के विकल्प पर गौर करने की बजाय प्रशासन अपनी बात पर अड़ा है। हाईकोर्ट के आदेश पर जो टेक्निकल कमेटी बनाई गई है उसने मंगलवार को हुई पब्लिक हियरिंग में उनके प्रस्ताव पर सही तरीके से गौर ही नहीं किया, बल्कि उनके साथ बदतमीजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग पंकज जैन ने कहा कि अभी प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया ही नहीं गया है, उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए। वह अगली सुनवाई पर इस विषय में अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर देंगे। इस पर चीफ जस्टिस रवि शंकर झा एवं जस्टिस अरुण पल्ली की खंडपीठ ने सुनवाई 26 मार्च तक स्थगित कर दी।


पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट इस फ्लाईओवर के लिए पेड़ों की कटाई करने पर रोक लगा चुका है। सैकड़ों पेड़ों के काटे जाने पर चिंता जताते हुए कहा था कि पर्यावरण एक महत्वपूर्ण मामला है। लिहाजा पहले यहां की ट्रैफिक की समस्या के लिए फ्लाईओवर के अलावा कोई अन्य विकल्प है तो उस पर भी गौर किया जाना बेहद जरूरी है, तांकि इन सैकड़ों पेड़ों को बलि दिए जाने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed