फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trial may begin soon in the case of making sadhus impotent in the Dera

'मैं खुद इसका शिकार हुआ': डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में कोर्ट ट्रायल जल्द, सच आएगा सामने!

Thu, 21 Nov 2024 07:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Nov 2024 07:35 PM IST
सार

साधुओं को डेरे में नपुंसक बनाने के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले में याची ने आरोप लगाए थे कि आश्रम में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trial may begin soon in the case of making sadhus impotent in the Dera
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा मुखी को इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी सौंपने के पंचकूला सीबीआई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल सीबीआई की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर 2019 में इस केस के ट्रायल पर रोक लगा दी थी, तब से इस केस का ट्रायल रुका हुआ है। अब इस केस का फैसला आने पर जल्द ट्रायल शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

साधुओं को डेरे में नपुंसक बनाने के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले में याची ने आरोप लगाए थे कि आश्रम में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाया जा रहा है। याची ने कहा था कि वह खुद इसका शिकार हुआ है और उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मामले की लंबी सुनवाई के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया था। आदेश के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और निचली अदालत में चार्जशीट पेश कर दी। तब से ये केस पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। 

विज्ञापन

16 फरवरी 2019 को सीबीआई कोर्ट ने इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी डेरा मुखी को देने का आदेश दे दिया था। सीबीआई कोर्ट के इसी आदेश को सीबीआई ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। हाईकोर्ट ने तब ट्रायल पर रोक लगा दी थी और अब हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed