फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trend squad will be deployed for the security of VVIP on the lines of SPG in Punjab

Punjab: पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद बड़ा फैसला, VVIP सुरक्षा में तैनात होगा एसपीजी की तर्ज पर ट्रेंड दस्ता

Sun, 29 Oct 2023 08:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Oct 2023 08:50 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान सड़क मार्ग से जाते हुए उनके सुरक्षा घेरे में चूक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों पर गाज गिरी थी। प्रदेश सरकार की किरकिरी भी हुई थी। अब पंजाब पुलिस वीवीआईपी सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाएगी। 

विज्ञापन
Trend squad will be deployed for the security of VVIP on the lines of SPG in Punjab
पंजाब में एक पुल पर खड़ी पीएम मोदी की गाड़ी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब आने वाले वीवीआईपी या वीआईपी लोगों के सुरक्षा घेरे में अब चूक नहीं हो पाएगी। राज्य पुलिस ने इस समस्या से निपटने के लिए पक्का हल निकाल लिया है। अब वीवीआईपी की ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले जवानों व अधिकारियों का दस्ता स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसमें उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तय नियमों के बारे में ट्रेनिंग देने के साथ ही विपरीत स्थिति से निपटने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस के पहले दस्ते को ट्रेनिंग दी गई है, जबकि हाईवे पर सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान हर आधुनिक यंत्रों व हथियारों से लैस तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान सड़क मार्ग से जाते हुए उनके सुरक्षा घेरे में चूक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों पर गाज गिरी थी। प्रदेश सरकार की किरकिरी भी हुई थी। अब अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पंजाब में कई दिग्गज नेताओं का आना होगा। इसको ध्यान में रखकर पंजाब पुलिस की तरफ से अपनी तैयारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक करीब 30 जवान पहले बैच में ट्रेंड किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब के सभी हाईवे पर भी जनवरी से पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। पंजाब पुलिस ने कनाडा की तर्ज पर स्पेशल सड़क सुरक्षा फोर्स गठित कर दी गई। इसमें शामिल मुलाजिमों की पुलिस ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियमों की ट्रेनिंग दी जा रही है। अतिरिक्त डायरेक्ट जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) ट्रैफिक अमरदीप सिंह राय कपूरथला के पंजाब पुलिस इन-सर्विस प्रशिक्षण सेंटर में सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों से मिले। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को आधुनिक यंत्रों/उपकरणों से लैस वाहन मुहैया करवाए जाएंगे और ड्यूटी के अनुसार इन कर्मचारियों की वर्दी भी पुलिस की रिवायती वर्दी से अलग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात होंगे युवा अधिकारी

वीवीआईपी की सुरक्षा में युवा अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। 2010 के बाद भर्ती जवानों को इसके लिए चुना गया है। इन्हें पहले जिला स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा उन्हें अति आधुनिक हथियार चलाने के बारे में भी ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इस्राइल में तैयार की गई पंजाब पुलिस की स्वैट टीम भी मोर्चा संभालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed