फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tree fell on children eating food at Carmel Convent School, one dead, 17 injured

कार्मेल कान्वेंट स्कूल में खाना खा रहे बच्चों पर गिरा पेड़, एक की मौत, 17 घायल

Sat, 09 Jul 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on children eating food at Carmel Convent School, one dead, 17 injured
सेक्टर-9 कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पीपल का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल परिसर में शुक्रवार सुबह लंच कर रही छात्राओं पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 17 गंभीर घायल हैं। वहीं विद्यार्थियों के साथ महिला स्कूल बस कंडक्टर को भी चोटें आई हैं। मृतका की पहचान 10वीं की छात्रा हीराक्षी के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 11.55 बजे की है। स्कूल परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे लगभग दो दर्जन छात्राएं लंच कर रही थी कि अचानक पेड़ जड़ से उखड़कर उन पर आ गिरा। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने पेड़ की शाखाओं को हटाकर उसके नीचे दबी छात्राओं को बाहर निकाला। पुलिस की एंबुलेंस और स्कूल टीचरों ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। इसमें कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हीराक्षी, इशिता और बस कंडक्टर शीला को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने हीराक्षी को मृत घोषित कर दिया जबकि शीला और इशिता की हालत गंभीर बनी है। चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार अन्य बच्चों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से इन 16 छात्रों को आईं चोटें
सेक्टर-17 निवासी आठवीं कक्षा की कृति (13), मुबारकपुर गोल्ड पाम निवासी 10वीं की कैथरीन अल्बर्ट (15), जीरकपुर माया गार्डन निवासी 9वीं कक्षा की सारा बंसल (14), सेक्टर-49 निवासी 11वीं कॉमर्स की परिनास (17), सेक्टर-19 डी निवासी 9वीं की गीतांजलि (14), मोहाली सेक्टर-70 की 10वीं की परिशा (15), सेक्टर-35ए निवासी 11वीं की अरुनिमा (16), सेक्टर-38 निवासी 11वीं की राधिका (16), मोहाली फेज-10 निवासी अनन्या (14), बलटाना निवासी 9वीं की साना (15), 9वीं की ज्योति, 8वीं की गुरबानी, छठी की सानवी, हुनर, 8वीं की जन्नत गुप्ता व पांचवीं की अमरीन और बस कंडक्टर शीला घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed