फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Treatment will be done through Unani method, a 20 bed hospital will be built in Sector-37

Chandigarh News: यूनानी पद्धति से होगा इलाज, सेक्टर- 37 में बनेगा 20 बेड का अस्पताल

Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Treatment will be done through Unani method, a 20 bed hospital will be built in Sector-37
चंडीगढ़। आयुष मिशन के अंतर्गत शहर में होम्योपैथी और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के साथ ही अब यूनानी पद्धति को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सेक्टर-37 में 20 बेड का अलग अस्पताल बनाया जाएगा, जहां सिर्फ यूनानी पद्धति से गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाएगा। मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा होगी। 2018 के स्वीकृत प्रोजेक्ट पर इंजीनियरिंग विभाग ने काम शुरू कर दिया है। यह अस्पताल सेक्टर-37 स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में बनाया जाएगा। वहां इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने चिह्नित स्थान में नक्शे के अनुसार नपाई का काम शुरू कर दिया है। वहीं, इसे लेकर लगातार बैठक कर प्रगति जांची जा रही है।
विज्ञापन

यूनानी चिकित्सा पद्धति क्या है... आप भी जानें
यूनानी चिकित्सा पद्धति शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और बीमारियों का इलाज करने के लिए एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है। यह प्रणाली प्रकृति से जुड़ी है और इसमें प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। यूनानी चिकित्सा पद्धति में शरीर के चार द्रव्यों (रक्त, कफ, पीला पित्त, और काला पित्त) के संतुलन पर जोर दिया जाता है। यूनानी पद्धति हिप्पोक्रेटिक सिद्धांत पर आधारित है, जो यह मानता है कि अरकान (तत्व), अखलात (द्रव्य) और मिजाज (स्वभाव) का सही संतुलन शरीर और मन को स्वस्थ रखता है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल को उद्घाटन का इंतजार
बता दें कि शहर की जनता को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेक्टर- 34 में 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल बनकर तैयार है। जानकारी के अनुसार इस अस्पताल का उद्घाटन 2024 में ही होना था, लेकिन अब तक जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बिना बिल्डिंग हैंडओवर किए ही वहां एलोपैथी की ओपीडी संचालित की जा रही है, जिसे लेकर आयुर्वेदिक चिकित्सकों में रोष है। उनका कहना है की एकमात्र अस्पताल उनकी चिकित्सा पद्धति से इलाज करने वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाया गया है। वहां भी एलोपैथी को कब्जा दिलाया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed