फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Treatment of Diabeties Child Patients in PGI

बच्चों को PGI दे रहा मधुमेह से जीतने का हौसला

Sun, 20 Apr 2014 05:12 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
Treatment of Diabeties Child Patients in PGI

टाइप वन डायबिटीज से पीड़ित दस वर्षीय अग्रिम के पैरेंट्स को पिछले साल ही पता चला कि उनका बच्चा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। अग्रिम को अब रोजाना इंसुलिन के तीन से चार डोज दिए जाते हैं। उसके दर्द का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन उसके मन में बीमारी का डर परेशान कर रहा था।

विज्ञापन


वह सोचता था कि इस बीमारी से सिर्फ वही पीड़ित है और थोड़ा गुमसुम रहता था। पीजीआई के इंडोक्रिम्नोलॉजी के डाक्टर अनिल भंसाली व संजय बडाडा को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने एक एनजीओ अदिति के साथ मिलकर ऐसे बच्चों को बीमारी से जूझने के लिए तैयार करने की एक योजना बनाई।
विज्ञापन


दो साल की लगातार मेहनत का नतीजा यह हुआ कि अग्रिम आज खेलता है। ट्रैवलिंग करता है और स्कूल जाता है। अग्रिम जैसे करीब 100 बच्चे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप यकीन नहीं करेंगे कि वे डायबिटिज से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई के डाक्टर हर महीने इन बच्चों के साथ एक्टीविटीज करते हैं। डाक्टर पैरेंट्स बनकर उन्हें हर वो चीज सिखा रहे हैं, जो उनकी जिंदगी के लिए जरूरी है। शनिवार को बच्चे डाक्टरों के साथ छत्तबीड़ जू घूमने गए और खूब लुत्फ उठाया।

इसलिए बच्चों के साथ मनाया ग्रुप
1.बच्चों को न लगे कि उन्हें ही सिर्फ बीमारी है
2.पीड़ित बच्चे दोस्त बने और अपनी बातें शेयर करे
3.यह भावना बनाना कि डायबिटीज के बाद जिंदगी खत्म नहीं होती
4. खेलने, कूदने और घूमने से बीमारी में कोई फर्क नहीं पड़ता
5. आत्मविश्वास बनाना, ताकि आगे की जिंदगी बेहतर बना सके

पीड़ित बच्चों व पैरेंट्स को क्या फायदा हुआ
1.इंसुलिन कितनी और कैसे लेनी है इसका पता चला
2.बच्चों और पैरेंट्स का कांफिडेंस लेवल बढ़ा
3.खाने-पीने की चीजों के बारे में पता चला
4.इंसुलिन से कोई खतरा नहीं होता, इसका पता चला
5.बच्चों के मन से डायबिटीज नाम का डर खत्म

क्या है टाइप वन डायबिटीज
यह बचपन में या किशोर अवस्था में अचानक इंसुलिन के उत्पादन की कमी होने से पैदा होने वाली बीमारी है। इसमें इंसुलिन हॉर्मोन बनना पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसा किसी एंटीबॉडी की वजह से बीटा सेल्स के पूरी तरह से काम करना बंद करने से होता है। ऐसे में शरीर में ग्लूकोज की बढ़ी हुई मात्रा को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत होती है। इसके मरीज काफी कम होते हैं।

क्या कहते हैं परिजन
- जब से पीजीआई के डाक्टरों का साथ मिलता है, तब से मेरी और मेरे बेटी जिंदगी बदल गई है। ट्रैवलिंग के दौरान पता चला कि बच्चों को लंच में क्या देना चाहिए। यदि शुगर बढ़ जाए तो क्या करना चाहिए।
श्वेता, अग्रिम की मां, निवासी मोहाली

- रेगुलर एक्टीविटीज से हम लोग भूल गए हैं कि घर में किसी को डायबिटीज है। इंसुलिन देने को एक रुटीन का हिस्सा मान लिया है। डाक्टरों के बराबर संपर्क में रहने से हमे कई फायदे हुए हैं।

अमृत की बेटी सुकन्या निवासी मोहाली

- डाक्टरों के साथ जुड़ने के बाद एक बात तो पता चल गई कि डायबिटीज के बाद भी एक जिंदगी है। अब इस बीमारी से लड़ने नहीं बल्कि जीतने का कांफिडेंस मुझमें और मेरी बेटी में आ गया है।
अंशु, खुशी की मां, सेक्टर 23 चंडीगढ़ निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed