फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transport Minister raided, issued 18 challans, fined Rs 2.54 lakh.

Chandigarh News: परिवहन मंत्री के छापे में 18 चालान हुए , 2.54 लाख रुपये का किया जुर्माना

Tue, 04 Feb 2025 07:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister raided, issued 18 challans, fined Rs 2.54 lakh.
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से सोमवार शाम अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवरलोडिड वाहनों के खिलाफ चलाए गए छापे के दौरान कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन पर 2.54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


दो वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान भर दिए थे। ऐसे में उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि शेष वाहनों को जब्त कर लिया गया। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री अनिल विज ने दबिश दी थी और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी। ऐसे में इन वाहनों को जब्त कर लिया गया है। विज ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ओवरलोड वाहन न चलें और वाहन चालक पूरे दस्तावेजों के साथ चलें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इन्हें चैक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed