{"_id":"646292e2607311f1bf04d7aa","slug":"transport-minister-bhullar-said-every-year-three-thousand-lives-are-lost-in-accidents-in-the-state-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-645-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर बोले- राज्य में हर साल हादसों में जा रहीं तीन हजार जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर बोले- राज्य में हर साल हादसों में जा रहीं तीन हजार जानें
विज्ञापन
मोहाली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर शिवालिक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में कमी आए इसको लेकर लोगों के जागरूक करना कार्यक्रम का लक्ष्य था। दुर्घटनाओं में होने वाले मौत के आंकड़ों को एक साल के अंदर अंदर आधा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चंडीगढ़ के लोग सड़क नियमों का पालन करते हैं उसी प्रकार मोहाली में भी नियमों का पालन होना चाहिए। पूरे पंजाब में एक साल में करीब 5000 दुर्घटनाएं और 3000 मौतें होती है। मरने वालों में ज्यादातर 75 प्रतिशत लोग 15 से 45 साल तक के लोग होते हैं। आंकड़ों में सामने आया है की 87 प्रतिशत मौत रोजी-रोटी कमाने वालों की होती है। इस कारण दुर्घटना में मरने वाले के बाद उसका परिवार भी मुश्किल में आ जाता है। इस मौके पर आर. वैंकटम रत्नम डायरेक्टर जनरल लीड एजेंसी पंजाब सड़क सुरक्षा, केएस राय एडीजीपी (ट्रैफिक,) हरमन संधू एनजीओ अराइव सेफ, हरप्रीत सिंह एनजीओ एवॉयड एक्सीडेंट, आशिका जैन डीसी मोहाली, संदीप गर्ग एसएसपी मोहाली, दमनजीत सिंह मान एडीसी, सचिव सिंह बल्ल अतिरिक्त एस.टी.सी, एस.डी.एम. सरबजीत कौर, सचिव आर.टी.ए. मोहाली प्रदीप ढिल्लों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लुधियाना में लगे कैमरे, एक साल बाद चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में कटेंगे कैमरों से चालान
परिवहन मंत्री ने कहां की चंडीगढ़ में लोग यातायात नियमों का पालन करते हैं। चंडीगढ़ से बाहर निकलते ही मोहाली में लोग नियमों को भूल जाते हैं। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। यातायात नियम उनकी सुरक्षा के लिए हैं। इनको अब पूरे प्रदेश में तेजी से पालन करवाया जाएगा। लुधियाना में कैमरे लग गए हैं। एक साल के अंदर-अंदर मोहाली में भी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इससे चंडीगढ़ की तर्ज पर ऑनलाइन चालान भी काटे जाएंगे। यह चालान लोगों से वसूली के लिए नहीं है बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए हैं ताकि लोग नियमों का पालन करें।
40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर खोले जाएंगे भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के सेंटर
मंत्री ने बताया कि पूरे पंजाब में अभी भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एक ही जगह पर सेंटर खोला गया है। इसकी वजह से देश के लोगों को परेशान होना पड़ता है। जल्द ही प्रवेश में 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के सेंटर खोल दिए जाएंगे। इससे प्रदेश के युवाओं को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करने वाले को करेंगे सम्मानित
मंत्री ने बताया कि सड़क किनारे हुई दुर्घटना में लोगों की मदद करने वालों के खिलाफ पुलिस किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करेगी बल्कि सरकार की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अनजान व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ से फरिश्ते स्कीम के तहत 5000 रुपये नकद पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति पांच बार ऐसा करता है तो उसे सरकार 50,000 रुपये नकद और स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी करेगी।
एक साल के अंदर पीआर-7 रोड पर बनेंगे साइकिल ट्रैक : विधायक कुलवंत सिंह
मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और दुर्घटना की संभावना भी कम रहती है। इसके लिए वह आने वाले एक साल में पीआर-7 रोड पर साइकिल ट्रैक का निर्माण करवा देंगे। इसके अलावा जल्द ही शहर की मुख्य सड़कों पर साइकिल ट्रैक का निर्माण करवाएंगे। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इस तरह के कार्यक्रम हर शहर और हर गांव में आयोजित किए जाने चाहिए ताकि लोगों को ट्रैफिक नियमों और दुर्घटना के कारणों के प्रति जागरूक किया जा सके।